{"_id":"6484cda5f092b9c7520dc074","slug":"accused-of-killing-old-man-will-be-revealed-in-postmortem-report-hardoi-news-c-12-1-279197-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: वृद्ध की हत्या का आरोप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में होगा खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: वृद्ध की हत्या का आरोप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में होगा खुलासा
Sun, 11 Jun 2023 12:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Sun, 11 Jun 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
हरदोई। बुजुर्ग ससुर की मौत पर मायके में रह रही उसकी विधवा बहू ने गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है। इस गंभीर आरोप के चलते क्षेत्रीय पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी हुई है।
बिलग्राम कोतवाली के आलापुर निवासी रामपाल (75) की शुक्रवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। रामपाल के पुत्र रामकिशोर की दो साल पहले मौत हो गई थी। उसके बाद से उसकी पत्नी सुरसा थाने के मोना गांव अपने मायके में रह रही थी। ससुर की मौत की खबर सुनते ही आलापुर पहुंची उसकी विधवा बहू का आरोप है कि जमीन-जायदाद के लिए उसके ससुर की गला दबाकर हत्या की गई। गंभीर आरोप लगने के बाद पुलिस पोस्टमार्टम कराने के लिए शव को अपने कब्जे में ले लिया। कोतवाल फूल सिंह कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस बारे में कुछ बताया जा सकता है।