फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Accused of hanging a young man

युवक की हत्या कर शव लटकाने का आरोप

Thu, 14 Dec 2017 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Thu, 14 Dec 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
Accused of hanging a young man
मुर्दाघर के बाहर मौजूद मृतक विजय के परिजन। - फोटो : अमर उजाला

हरदोई। बिलग्राम क ोतवाली क्षेत्र निवासी 17 दिन से लापता युवक के शव का पुलिस ने गुरुवार को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। बुधवार को उसका शव गांव के बाहर बंद कारखाने में मफलर से फांसी पर लटकता मिला था। मृतक के पिता ने पांच दिसंबर को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इस दौरान गांव के लोगों पर लेन-देन के विवाद में बेटे के साथ विवाद के बाद अनहोनी करने की आशंका जर्ताई थी। पीड़ित ने गांव के लोगों पर लेने देन में बेटे की हत्या कर शव लटकाने की पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाल ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही है।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के बगुलहिया निवासी विजय कुमार तिवारी (26) पुत्र लक्ष्मी नारायण तिवारी बुधवार दोपहर गांव के बाहर बंद कारखाने में फांसी पर लटकता मिला था। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद पंचनामा भरकर गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक के पिता ने गांव के लोगों पर लेन देन के विवाद में बेटे की हत्या कर शव फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है। पिता के अनुसार उसके तीन बेटोें में विजय कुमार छोटा था। बडे़े बेटे हरिओम व शिव ओम कानपुर में रहकर ज्योतिष का काम करते हैं। जबकि विजय गांव में खेती बाड़ी का काम देखता था। वह अभी अविवाहित था। बताया कि विजय का गांव के कुछ लोगों से रुपयों का लेन देन चलता था।
विज्ञापन


उसने गांव निवासी एक व्यक्ति को काफी पहले कुछ रुपये दिए थे। कई बार मांगने के बाद भी संबंधित व्यक्ति उधारी नहीं चुका रहा था। बताया कि 28 नवंबर की सुबह विजय उधारी मांगने उसके घर गया था। जहां पर उधारी लिए व्यक्ति की पत्नी व बेटी ने गाली गलौज कर जानमाल की धमकी दी थी। वह देर शाम तक घर नहीं पहुंचा था। इसके  चलते उसकी काफी खोजबीन की थी। पर सुराग नहीं लगा था। काफी तलाश के बाद भी नहीं मिलने पर 5 दिसंबर को कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इस दौरान दूसरे पक्ष के लोगों पर बेटे के साथ अनहोनी करने की आशंका भी जताई थी। मृतक के पिता के  अनुसार जिस कारखाने में शव मिला था वह काफी दिनों से बंद था, और जिस मफलर से फांसी पर लटका मिला। मफलर बेटे का नहीं है। उसने गांव निवासी लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया मामला संज्ञान में है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed