{"_id":"648f54ac994e893ba2099154","slug":"accused-of-demanding-convenience-fee-for-providing-charging-station-connection-hardoi-news-c-12-1-293367-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: चार्जिंग स्टेशन कनेक्शन देने के लिए सुविधा शुल्क मांगने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: चार्जिंग स्टेशन कनेक्शन देने के लिए सुविधा शुल्क मांगने का आरोप
Mon, 19 Jun 2023 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Mon, 19 Jun 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। शहर के आदर्श नगर निवासी युवक ने बिजली एक्सईएन के खिलाफ चार्जिंग स्टेशन के लिए कनेक्शन देने के नाम पर अतिरिक्त सुविधा शुल्क की मांग का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव व यूपीपीसीएल के सीएमडी व चेयरमैन को मेल के जरिए शिकायत की है। वहीं एक्सईएन ने आरोपों को निराधार बताया है।
आदर्श नगर निवासी संजीव पांडेय ने भेजी गई शिकायत में बताया है कि पांच मई को उन्होंने चार्जिंग स्टेशन के लिए 20 किलोवॉट कनेक्शन का आवेदन किया था। जब काफी समय बीत गया लेकिन कनेक्शन नहीं हुआ तो पीडी नगर स्थित विद्युत वितरण खंड प्रथम कार्यालय में एक्सईएन से मिला। संजीव ने शिकायतीपत्र में एक्सईएन पर एक लाख रुपये की मांग की और न देने पर तीन लाख से अधिक का इस्टीमेट बना दिया गया। संजीव के अनुसार वह सदर विधायक पंकज गुप्ता से भी मिले। उन्होंने भी टेलीफोन करके जल्द कनेक्शन प्रक्रिया पूरी कराने को कहा। अधीक्षण अभियंता विवेक कुमार अग्रवाल ने कहा कि मामला संज्ञान में नहीं है। यदि उनके पास शिकायत आएगी तो जांच कराएंगे।
एक्सईएन बोले आरोप निराधार
एक्सईएन हेमेंद्र प्रताप का कहना है कि संजीव पांडेय का प्रकरण संज्ञान में है। एसडीओ और जेई से रिपोर्ट ली गई थी। जिसमें कनेक्शन से पहले चार्जिंग स्टेशन से संबंधित कोई उपकरण नहीं था। नियमानुसार कनेक्शन देना संभव नहीं था। वह जब इस मामले में मिले और कनेक्शन देने की मांग की थी तो एसडीओ व जेई से इस्टीमेट तैयार कराया था। जिसे 15 दिन पहले साइट पर अपलोड कर दिया गया था। सुविधा शुल्क मांगने का आरोप निराधार है। वह निशुल्क कनेक्शन चाहते हैं लेकिन नियमानुसार यह संभव नहीं है। इसलिए वह गलत आरोप लगा रहे हैं। इस्टीमेट का पैसा जमा करने के बाद ही कनेक्शन दिया जा सकेगा।