फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Accusation of

Hardoi News: कपड़ा कारोबार के लिए मिले लोन में 3.68 लाख हड़पने का आरोप

Tue, 29 Sep 2026 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Accusation of
हरदोई। कासिमपुर थाना क्षेत्र के गौसगंज निवासी युवक ने गांव के ही एक युवक पर कपड़ों का कारोबार शुरू करने के लिए बैंक से स्वीकृत ऋण की रकम को हड़पने का आरोप लगाया। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच कर शिकायती पत्र देकर मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन

गौसगंज निवासी इमरान ने दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसने इंडियन बैंक की नयागांव शाखा से कपड़ों का व्यवसाय शुरू करने के लिए करीब पांच लाख रुपये का ऋण स्वीकृत कराया था। उसे दो किस्तों में कुल 4,37,500 रुपये मिले। आरोप है कि गांव के ही मेराज ने लोन प्रक्रिया में मदद करने का भरोसा देकर उससे संपर्क किया। मेराज ने सात सिलाई मशीनों के 2,07,760 रुपये की इनवॉइस दिखाकर बैंक से भुगतान करा लिया जबकि उसे मौके पर केवल चार मशीनें ही दी गईं। कुछ दिन बाद आरोपी यह कहकर चारों मशीनें भी ले गया कि उन पर दो-चार दिन काम कराया जाएगा।
विज्ञापन

इसके बाद मशीनें वापस नहीं की गईं। ट्रांसपोर्टेशन, फैब्रिक और अन्य खर्चों के नाम पर पर भी करीब 99 हजार रुपये लिए। इसके अलावा उसके एटीएम से 37 हजार रुपये और एक अन्य व्यक्ति के खाते के जरिये 25 हजार रुपये लिए जाने का आरोप है। इस तरह कुल 3,68,760 रुपये हड़पने का दावा किया। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने मामले में जांच कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed