फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Accountants protest, demand arrest of all accused

Hardoi News: लेखपालों ने दिया धरना, सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Fri, 26 Jul 2024 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
Accountants protest, demand arrest of all accused
संडीला। भूमि पैमाइश के दौरान राजस्व कर्मियों पर हमले के सभी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित कर्मियों ने उप्र लेखपाल संघ के बैनर तले कार्य बहिष्कार कर दिया। तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

लेखपाल संघ की ओर से हमले के आरोपियों पर कार्रवाई के लिए एडीएम प्रियंका सिंह, एसडीएम तान्या सिंह को ज्ञापन दिया गया था। इसके बाद भी सभी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से राजस्व कर्मियों में रोष है। शुक्रवार को कार्य बहिष्कार कर धरने पर बैठ गए। संघ के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि पांच जुलाई को कासिमपुर थाना क्षेत्र के दुलारपुर में मेड़बंदी कराने गए लेखपाल गिरजाशंकर व राजस्व निरीक्षक राघवेंद्र मिश्रा के साथ मारपीट हुई थी।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि पुलिस ने रिपोर्ट तो दर्ज कर ली मगर, अभी तक गिरफ्तारी नहीं की। आरोपियों की गिरफ्तारी तक सभी राजस्व कर्मी कार्य बहिष्कार पर रहेंगे। इस मौके पर राजेंद्र यादव, आदित्य विक्रम, गिरजा शंकर, मनोज कुमार, अनिल शुक्ला, कुलदीप, राघवेंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे। थाना प्रभारी राम लखन ने बताया कि इसी मामले में चार आरोपियों काे गिरफ्तार कर एसडीएम कोर्ट भेजा गया है, शेष की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed