फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Accountant registered on the fake report to be canceled

लेखपाल पर दर्ज फर्जी रिपोर्ट निरस्त हो

Tue, 18 Aug 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई Updated Tue, 18 Aug 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
Accountant registered on the fake report to be canceled

उत्तर प्रदेशीय लेखपाल संघ ने अतिक्रमण हटाने गए

विज्ञापन
लेखपाल के विरुद्ध दर्ज की गई एफआईआर निरस्त करने की मांग की और साथ ही अवैध अतिक्रमण हटाने की मांग की गई है। लेखपाल संघ ने बैठक कर प्रशासन को चेतावनी दी है।

संघ की सोमवार को सदर तहसील में बैठक हुई, जिसमें शासन के निर्देश पर ग्राम समाज की भूमि पर अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान के तहत ग्राम कोढ़वा में राजस्व टीम पर हमले में लेखपाल के विरुद्ध जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है, उसकी निंदा की गई।

संडीला तहसील अध्यक्ष सत्यपाल व मंत्री रमेश कुमार ने कहा कि अभी तक अवैध अतिक्रमण बना हुआ है, पर लेखपाल पर फर्जी एफआईआर दर्ज हो गई यह निंदनीय है। तहसील अध्यक्ष बिलग्राम रमाविलास कुशवाहा व मंत्री जय प्रकाश मिश्र ने आश्वत किया कि जनपद शाखा के साथ है।

सदर तहसील अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव व आलोक मिश्र ने कहा कि ग्राम कोड़वा में लेखपाल मनोज त्रिपाठी पर दर्ज फर्जी एफआईआर अविलंब निरस्त की जाए और ग्राम समाज की भूमि पर हुए अवैध अतिक्रमण को हटाया जाए। कहा कि यदि प्रशासन द्वारा कार्रवाई न की गई तो संघ आगे की रणनीति बनाने को विवश होगा।

इस मौके पर जिला मंत्री ऐश्वर्य प्रकाश मिश्र, सुनील यादव, राजीव सिंह, राजेश गुप्ता, हीरालाल, फिरंगी लाल समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक संचालन जिला मंत्री ऐश्वर्य प्रकाश मिश्र ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed