{"_id":"6130f64c8ebc3ee2141b5271","slug":"accidant-hardoi-news-knp6497329184","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकप की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकप की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांडी। थाना क्षेत्र में गुरुवार की शाम कटरा-बिल्हौर मार्ग पर लक्ष्मनपुरवा गांव के निकट पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मजदूर की मौके पर मौत हो गई। वह हेलमेट नहीं लगाए था। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी। परिजनों के आने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम देउसी निवासी रमाकांत (32) राजस्थान में कपड़ा छपाई का काम करता था। वह चार दिन पूर्व गांव आया था।
गुरुवार की सुबह वह ननिहाल अरवल के उधरनापुर गांव गया था। जहां से देर शाम बाइक से गांव लौट रहा था। रास्ते में सांडी थाना क्षेत्र में कटरा-बिल्हौर मार्ग पर लक्ष्मनपुरवा गांव के निकट पिकअप ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में वह सिर के बल सड़क पर गिर गया। हेलमेट न लगाए होने से सिर में चोट आने से मौके पर उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक पिकअप लेकर फरार हो गया। राहागीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। तलाशी के दौरान जेब में मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। कुछ ही देर में परिजन मौके पर आ गए।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि रमाकांत विवाहित था। उसके परिवार में पत्नी के अलावा कोई संतान नहीं है। एसओ वीरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।