फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   accidant

चलती बस से गिरकर युवक की मौत

Wed, 18 Aug 2021 09:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 09:26 PM IST
विज्ञापन
accidant
संडीला। लखनऊ-हरदोई मार्ग पर गांव बम्हनाखेड़ा के पास बुधवार की सुबह चलती बस से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन इलाज के लिए लखनऊ लेकर जा रहे थे, रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला इमलियाबाग निवासी अनिरुद्ध (35) बुधवार की सुबह हरदोई से प्राइवेट बस से संडीला जा रहा था। वह दरवाजे के पास खड़ा था। रास्ते में गांव बम्हनाखेड़ा के पास संतुलन बिगड़ने से वह चलती बस से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी देने के बाद घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

बाद में जिला अस्पताल पहुंचे परिजन डॉक्टरों की सलाह पर उसे लखनऊ लेकर जा रहे थे। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। अनिरुद्ध की मौत होने से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि अनिरुद्ध की शादी हो चुकी थी। उसके कोई संतान नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को हरदोई बहन के घर गया था। बुधवार को वहां से वापस आते वक्त यह हादसा हो गया। कोतवाल सुरेश कुमार मिश्रा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed