फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Accepting the challenges and struggling to achieve the destination

Hardoi News: चुनौतियों को स्वीकार कर संघर्ष कर हासिल की मंजिल

Sun, 27 Aug 2023 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
Accepting the challenges and struggling to achieve the destination
एसएम आमिर
विज्ञापन


बेहंदर। महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं। बेहंदर क्षेत्र की रूबी नाज और छवि कश्यप ने चुनौतियों को स्वीकार कर आत्मनिर्भरता की मंजिल हासिल की है। संघर्षों के बीच छोटे स्तर पर काम शुरू करके आज न केवल वे खुद आत्मनिर्भर बनीं हैं, बल्कि दूसरों को भी रोजगार से देकर स्वावलंबी बनाने काम कर रहीं हैं। इंशाल्लाह स्वयं सहायता समूह की सचिव रूबी नाज के कामों को प्रदेश स्तर तक पहचान मिली है। राज्यपाल व मुख्यमंत्री से सम्मानित भी हो चुकी हैं। वहीं छवि कश्यप भी जहां दूसरों के घर में चूल्हा चौका कर रहीं थी आज वो खुद का सिलाई प्रशिक्षण केंद्र चला रहीं हैं।
रूबी नाज आर्थिक रूप से कमजोर थी। चार साल पहले 1.25 लाख रुपये से अपने कारोबार की शुरुआत की और अब कारोबार करोड़ों में पहुंच गया है। वह मनरेगा के लिए सिटीजन इंफोर्मेशन बोर्ड सीआईबी बनाने का काम करतीं हैं। एक बोर्ड का उन्हें 3600 से 5500 मिलते हैं।
विज्ञापन

समूह से प्रशिक्षण
ऐसे ही ब्लॉक के गांव अकबरपुर ताल्हू की रहने वाली छवि कश्यप ने तो, स्वयं के साथ ही दूसरों के लिए भी आत्मनिर्भरता की राह खोली है। कभी लोगों के घरों में चौका-बर्तन तक सीमित रहने वाली छवि ने आत्मनिर्भर बनने की ठानी तो सफलता भी पाकर दिखा दी। छवि ने तीन साल पहले सिलाई का प्रशिक्षण प्राप्त किया। इसके बाद सिलाई प्रशिक्षण सेंटर खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं व किशोरियों को सिलाई का प्रशिक्षण देकर उन्हें हुनरमंद बनाने के साथ ही आत्मनिर्भरता की राह दिखा रहीं है। इस काम से उन्हें प्रतिमाह औसतन पांच-छह हजार की आमदनी कर रही हैं। छवि कश्यप अब तक 30 महिलाओं को रोजगार भी मुहैया करा कर उन्हें समाज में आत्मनिर्भरता का रास्ता दिखा रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed