फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Abundance of e-rickshaws, the pace of the city is coming to a halt

Hardoi News: ई-रिक्शों की भरमार, रुक रही शहर की रफ्तार

Fri, 23 Feb 2024 01:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Fri, 23 Feb 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Abundance of e-rickshaws, the pace of the city is coming to a halt
फोटो-26- जिला चिकित्सालय रोड पर आड़े-तिरछे जाते ई-रिक्शे। संवाद
विज्ञापन

फोटो-27- सोल्जर बोर्ड चौराहा के पास जाते ई- रिक्शे। संवाद
फोटो-28- स्टेशन रोड पर जाते ई- रिक्शे। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी

हरदोई। शहर में ई-रिक्शों की भरमार से चलना तक दुश्वार हो रहा है। ई-रिक्शा चालकों के लिए न तो कोई नियम और न ही कोई कानून। रूट तय न होने के कारण सवारियां ढोने की होड़ में शहर की यातायात व्यवस्था का दम निकाल रही है। किराया तय न होने से सवारियों का शोषण भी हाे रहा है, लेकिन सबसे बड़ी समस्या यातायात में हो रही है।
पिछले कुछ साल से ई-रिक्शा की संख्या शहर में तेजी से बढ़ी है। अन्य तिपहिया और चौपहिया वाहनों की अपेक्षा कम बजट में ही किस्तों पर आसानी से ई-रिक्शा मिल जाते हैं। इनमें ईंधन भी इस्तेमाल नहीं होता और चार्जिंग प्वाइंट शहर में कहीं न होने पर अधिकांश चालक या तो घरेलू बिजली से या फिर सार्वजनिक जगहों पर लगे प्लग से वाहन चार्ज कर लेते हैं।
विज्ञापन

शहर में ई-रिक्शा चालक बेतरतीब ढंग से चलते हैं। यही वजह है कि शहर में यातायात व्यवस्था धड़ाम हो जाती है। यातायात निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि ई-रिक्शा के रूट निर्धारित करने पर विचार विमर्श हो रहा है। यातायात प्रभावित न हो इसकी भी कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed