{"_id":"5f971b638ebc3e5fa477c124","slug":"abir-gulala-uda-hardoi-news-knp5907242111","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवा में उड़ा अबीर गुलाल, जयघोष के बीच गुजरी मां की शोभा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवा में उड़ा अबीर गुलाल, जयघोष के बीच गुजरी मां की शोभा यात्रा
विज्ञापन
फोटो-4-नई बस्ती स्थित गुप्ता कालोनी में समां दुर्गा की मूर्ति विसर्जन यात्रा में पूजन करती श्री स?
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। मां दुर्गा की मूर्ति विसर्जन को लेकर शहर की प्रमुख सड़कों पर शोभा यात्रा निकाली गई। भक्तों ने पूरे जोश के साथ शहर के प्रमुख मार्गों पर अबीर गुलाल उड़ा मां के जयकारे लगाए।
दुर्गा पूजा महोत्सव के समापन पर सोमवार को श्री सार्वजनीन दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में मां दुर्गा की मूर्ति के विसर्जन को लेकर शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा गुप्ता कालोनी से होते हुए शहर के कई प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इटौली पुल पर ले जाकर विसर्जित की गई।
त्रिनेत्र फाउंडेशन समिति के तत्वावधान में नई बस्ती पंजाबी कालोनी में सजे पंडाल में पहले पूजन अर्चन किया गया उसके बाद धूमधाम से अबीर गुलाल उड़ाते हुए मां दुर्गा की शोभा यात्रा निकाली गई। मां दुर्गा की मूर्ति को भक्तों ने राजघाट पर ले जाकर विसर्जित किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष आनंद दीक्षित, अमृत गुप्ता, महेश मिश्रा, आकाश गुप्ता, अभिषेक मल्होत्रा आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में श्री दुर्गा पूजा आयोजन समिति के तत्वावधान में नघेटा रोड पर आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव का भी सोमवार को समापन हो गया। जिसके बाद हर्षोल्लास के बीच मां की मूर्ति का विसर्जन किया गया। विसर्जन से पूर्व शोभायात्रा सिद्धबली हनुमान मंदिर से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी जिसके बाद नैमिषारण्य में ले जाकर भक्तों ने मूर्ति का विसर्जन किया। इस मौके पर प्रबंधक कीर्ति सिंह सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे।

फोटो-5-पंजाबी कालोनी में मूर्ति विसर्जन कराने ले जाते त्रिनेत्र फाउंडेशन के पदाधिकारी व श्रद्घा?- फोटो : HARDOI
विज्ञापन