फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Abir-Gulal flew on Holi, the sky turned bright

होली पर उड़ा अबीर-गुलाल, आसमान हुआ सतरंगी

Sat, 19 Mar 2022 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Abir-Gulal flew on Holi, the sky turned bright
हरदोई। रंगों का पर्व होली जिले में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। रंग खेलने के एक दिन पहले बृहस्पतिवार को रात परंपरागत ढंग से होलिका का पूजन किया गया।
विज्ञापन

इसके बाद मुहूर्त के अनुसार होलिका दहन किया गया। इस दौरान रात में ही जमकर अबीर-गुलाल उड़ाकर एक दूसरे को होली की बधाई दी गई। शुक्रवार को सुबह से ही शहर में रंग खेलने एवं होली के गीतों की धुन के साथ युवाओं ने एक-दूसरे को रंग लगाने का सिलसिला शुरू किया।
विज्ञापन

दोपहर एक बजे तक लोगों ने घरों से लगाकर सड़कों पर जमकर डीजे के धुन पर डांस करते हुए होली खेली। जोश से भरपूर युवाओं ने सड़कों पर जमकर अबी-गुलाल उड़ाया और एक-दूसरे को रंगों से सराबोर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को चार बजे के बाद लोग एक दूसरे से मिलने के लिए उनके घरों में गए।
कोरोना के कारण पिछले दो वर्षों तक थमी रही होली पर इस रंगों की बौछार तो हुई मगर इसके बाद भी कहीं न कहीं कोरोना के साए के चलते लोगों में बहुत अधिक उत्साह देखने को नहीं मिला। शहर में होली वाले दिन होली मिलन के कोई बड़े आयोजन भी नहीं हुए।
पूर्व विस उपाध्यक्ष ने खेली कार्यकर्ताओं संग होली
पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष एवं सदर विधायक नितिन अग्रवाल ने अपने आवास पर कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के साथ होली खेली। सुबह से लेकर दोपहर तक उनके आवास पर बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही बनी रही।
रंग खेलने के बाद शुरू हुए होली मिलन में देर रात वह सभी से मिलकर होली की बधाई देते रहे।
इस मौके पर पूर्व सीएमओ रमेश अग्रवाल, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष उमेश अग्रवाल, राम प्रकाश शुक्ला, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, राइस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश अग्रवाल आदि ने होली की शुभकामनाएं दी।

सोशल मीडिया पर रही होली की धूम
बढ़ते सोशल मीडिया के चलन से अबकी होली की सोशल मीडिया में धूम रही। राजनीतिज्ञों से लेकर सामाजिक सरोकारों से जुड़े लोगों ने सभी को होली की बधाई दी।
शहर के वैटगंज, बोर्डिंग हाउस, बाबा मंदिर चौराहा, सिनेमा चौराहा, रेलवेगंज, पिहानी चुंगी, अशराफ टोला, बिलग्राम चुंगी, बड़ा चौराहा, नुमाइश चौराहा समेत तमाम स्थानों पर लोगों ने होली के अवसर पर रंग-गुलाल उड़ाकर होली का पर्व मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed