{"_id":"616b0ef5d6ac9c16ff3e0632","slug":"abhinov-got-suscess-in-jee-mains-hardoi-news-knp6585509151","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिनव ने जेईई मेंस क्लीयर कर बढ़ाया गौरव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिनव ने जेईई मेंस क्लीयर कर बढ़ाया गौरव
विज्ञापन
अभिनव को मिठाई खिलाती मां निशा व पिता विमल किशोर। संवाद
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माधौगंज। जेईई एडवांस में ओबीसी वर्ग में 670वी रैंक हासिल कर खंधेरिया गांव निवासी अभिनव ने क्षेत्र व जनपद का गौरव बढ़ाया है।
अभिनव ने बताया कि उन्होंने जेईई एडवांस में सामान्य श्रेणी में 3927वां स्थान व ओबीसी श्रेणी में 670वीं रैंक हासिल की है। बताया कि उन्होंने वर्ष 2018 में दिल्ली पब्लिक स्कूल से 93 प्रतिशत अंक पाकर हाईस्कूल व वर्ष 2020 में 94.6 प्रतिशत अंक पाकर इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। पिता विमल किशोर वर्मा मॉर्डन कोच फैक्टरी रायबरेली में सीनियर सेक्शन इंजीनियर व माता निशा वर्मा गृहिणी हैं। उनके भाई भी सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहे हैं। अभिनव की सफलता पर परिजनों व क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई है।
वैभव की सफलता पर शिक्षकों ने जताई खुशी
मल्लावां। आईआईटी एडवांस के परिणाम में श्री दर्शन लाल वर्मा स्मारक इंटर कॉलेज ईश्वरपुर साई के छात्र वैभव पटेल ने भी सफलता अर्जित की है। गत वर्ष स्कूल से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले वैभव ईश्वरपुर साईं गांव के रहने वाले हैं। जेईई एडवांस की परीक्षा में वैभव ने 3221वीं रैंक हासिल की है। परिजनों ने बताया के वैभव के पिता सुनील कुमार कनौजिया शिक्षक व मां गृहिणी हैं। वैभव ने इंटर की परीक्षा में भी जनपद में पहला स्थान हासिल किया था। स्कूल के संचालक फूलचंद्र वर्मा व स्टॉफ ने वैभव को बधाई दी है।