फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Abhinit hoisted the tricolor on Mount Elbrus, the highest peak in Europe

Hardoi News: अभिनीत ने यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस पर फहराया तिरंगा

Wed, 23 Aug 2023 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Aug 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Abhinit hoisted the tricolor on Mount Elbrus, the highest peak in Europe
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बेनीगंज। जनपद के एक मात्र पर्वतारोही अभिनीत मौर्य ने यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस (ऊंचाई 18,510 फीट) पर 22 अगस्त को सुबह छह बजकर 30 मिनट पर तिरंगा फहराकर गौरवांवित किया है। पर्वतारोही अभिनीत ने माउंट एल्ब्रुस पर 77वें स्वतंत्रता दिवस पर 77 फीट का तिरंगा फहरा कर रिकॉर्ड बनाया है। अभिनीत ने यह जानकारी अपने परिवारीजनों को दी। पिता ने यह जानकारी यहां पर साझा की है।
कोथावां क्षेत्र के आंटसांट के मजरा साता निवासी पर्वतारोही 24 वर्षीय अभिनीत नौ अगस्त को पर्वतारोहण के लिए घर से निकले थे। जैसा कि अभिनीत के पिता चंद्रपाल मौर्या व भाई नागेश्वर मौर्या ने बताया कि अभिनीत ने जानकारी दी है कि 21 अगस्त को यूरोप की 5642 मीटर ऊंची चाेटी माउंट एल्ब्रुश पर चढ़ाई शुरू की थी। 22 अगस्त को सुबह छह बजकर आठ मिनट पर चढ़ाई पूरी कर ली और 6:30 बजे तिरंगा फहराया। बताया कि अभिनीत ने तिरंगा फहराने की फोटो भी सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त कराई है।
विज्ञापन

बताया कि इंटरमीडिएट की पढ़ाई राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज कछौना से की है। इंटर की पढ़ाई के दौरान एंड्रायड फोन मिला था। पर्वतारोहण की जानकारी मोबाइल पर तलाशनी शुरू की और लक्ष्य पाने में जुट गए। बिहार में पर्वतारोही मिताली प्रसाद से संपर्क किया। जम्मू के पहलगाम के एक इंस्टीट्यूट से प्रशिक्षण प्राप्त किया। अभिनीत मौर्य का अगला लक्ष्य नेपाल के काठमांडू में माउंट एवरेस्ट पर 8,848 मीटर को तिरंगा फहराने का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज करा चुके हैं अभिनीत
वर्ष 2022 की जून में अभिनीत कुमार मौर्य ने टेबलटॉप चोटी की 12,500 फीट और सितंबर में माउंट मचोई की 17,907 फीट व केदार कंठा ट्रैक की 12,500 फीट की चढ़ाई कर तिरंगा फहराया था। तीन चोटियों पर तिरंगा फहराने पर अभिनीत मौर्य का 20 फरवरी 2023 को इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में नाम दर्ज कर सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed