{"_id":"61a9139b296103053c67dbfe","slug":"abhadrata-hardoi-news-knp667352496","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षु नायब तहसीलदारों के साथ नशे में की अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षु नायब तहसीलदारों के साथ नशे में की अभद्रता
विज्ञापन
फोटो-45-एडीएम वंदना त्रिवेदी को घटना की जानकारी देते प्रशिक्षु नायब तहसीलदार। संवाद
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लखनऊ रोड पर स्थित राजा टोडरमल सर्वेक्षण एवं भूलेख प्रशिक्षण संस्थान में मेस संचालक के तीन परिचितों ने शराब के नशे में जमकर हंगामा किया। प्रशिक्षु नायब तहसीलदारों के साथ अभद्रता की। जानकारी पर देहात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। गुरुवार को पूरे मामले की शिकायत प्रशिक्षु नायब तहसीलदारों ने अपर जिलाधिकारी से भी की। उधर दूसरी ओर संस्थान के कनिष्ठ सहायक की तहरीर पर तीन लोगों के विरुद्ध मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। तीनों का शांतिभंग में चालान कर दिया गया।
लखनऊ रोड पर राजा टोडरमल सर्वेक्षण एवं भूलेख प्रशिक्षण संस्थान है। यहां राजस्व सेवाओं में चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण दिया जाता है। इन दिनों संस्थान में नायब तहसीलदार के पद पर चयनित 97 अभ्यर्थी प्रशिक्षण ले रहे हैं। प्रशिक्षुओं के संस्थान में ही रहने और खाने की भी व्यवस्था है। मेस का संचालन किया जाता है। मेस का संचालन इन दिनों प्रतीक नाम के व्यक्ति के पास है। बुधवार रात मेस संचालक के तीन करीबी राजन सिंह, निवासी धर्मशाला रोड नवीपुरवा कोतवाली शहर, राज कुमार निवासी नघेटा रोड कोतवाली शहर और धीरज सिंह निवासी कोटरा कोतवाली पिहानी मेस में पहुंच गए। इन तीनों ने शराब के नशे में प्रशिक्षु नायब तहसीलदारों के साथ भद्रता की। नायब तहसीलदारों को गाली गलौज किया।
आरोप है कि प्रशिक्षुओं को जान से मारने की धमकी भी दी। हंगामे की जानकारी पर देहात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। गुरुवार को प्रशिक्षुओं ने एडीएम वंदना त्रिवेदी से मिलकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद संस्थान के कनिष्ठ लिपिक आशीष सिंह की तहरीर पर देहात कोतवाली में राजन सिंह, धीरज उर्फ छोटू व राज कुमार के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया। सीओ सिटी विकास जायसवाल ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर शांतिभंग की धाराओं में कार्यवाई की गई है।