फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Abdullah Azam prisoner number 653 in maternal house

Hardoi News: ननिहाल में अब्दुल्ला आजम कैदी नंबर 653

Mon, 23 Oct 2023 10:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Oct 2023 10:30 PM IST
विज्ञापन
Abdullah Azam prisoner number 653 in maternal house
हरदोई। पूर्व मंत्री आजम खां के पुत्र पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम ननिहाल की कारागार में अब कैदी नंबर 653 के नाम से जाने जाएंगे। अब्दुल्ला का ननिहाल हरदोई जनपद के बिलग्राम कस्बे के मोहल्ला मैदानपुरा में है। सोमवार को अब्दुल्ला से उनकी मौसी और मौसा ने जेल में मुलाकात की। जेल प्रशासन का दावा है कि अब्दुल्ला ने 10 लोगों की एक सूची दी है और इन्हीं लोगों से वह मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन

दो जन्म प्रमाणपत्र के मामले में पूर्व मंत्री आजम खां, उनकी पत्नी पूर्व सांसद तंजीम फातिमा और पूर्व विधायक पुत्र अब्दुल्ला आजम को रामपुर कोर्ट ने सात-सात साल की सजा सुनाई है। रविवार की सुबह अब्दुल्ला आजम को रामपुर जेल से हरदोई जिला कारागार भेजा गया था। हरदोई शहर में धर्मशाला रोड पर अब्दुल्ला की मौसी और मौसा रहते हैं, जबकि उनके मामा बिलग्राम में रहते हैं। कभी ननिहाल आने पर अब्दुल्ला की खूब खातिरदारी होती थी, लेकिन इस बार वह यहां एक कैदी के तौर पर आए हैं।
विज्ञापन

जिला कारागार में उन्हें सामान्य कैदियों की तरह ही रखा गया है। प्रभारी जेल अधीक्षक संजय सिंह के मुताबिक सप्ताह में तीन बार ही अब्दुल्ला आजम से मुलाकात हो सकेगी। एक बार में अधिकतम तीन लोगों को ही एक दिन में मुलाकात का मौका मिलेगा। हालांकि अब्दुल्ला आजम ने अपनी तरफ से 10 नामों के नामों की सूची जेल प्रशासन को दी है। इन्हीं लोगों से अब्दुल्ला मिलेंगे। सूची में उनके कुछ करीबी रिश्तेदार हैं तो कुछ अधिवक्ता हैं। सोमवार को मौसी तनवीर फातिमा और मौसा जियाउर्रहमान जिला कारागार में अब्दुल्ला से मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन




अब्दुल्ला पूरी तरह स्वस्थ
प्रभारी जेल अधीक्षक संजय सिंह ने बताया कि अब्दुल्ला आजम पूरी तरह स्वस्थ हैं और सामान्य कैदियों की तरह रह रहे हैं। सपा के कुछ लोगों के अब्दुल्ला आजम के बीमार होने की बात कहे जाने पर अधीक्षक ने कहा कि यह बात बिल्कुल गलत है। रामपुर से हरदोई लाने के दौरान हल्की थकान अब्दुल्ला को थी, लेकिन वह पूरी तरह स्वस्थ हैं।

बैरंग लौटा अब्दुल्ला से मिलने गया सपा नेताओं का प्रतिनिधि मंडल

हरदोई। जिला कारागार में बंद पूर्व मंत्री आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम से मिलने सोमवार को सपा का प्रतिनिधि मंडल पहुंचा। प्रभारी जेल अधीक्षक ने नियमों का हवाला देते हुए मिलाई कराने से इन्कार कर दिया।

सपा जिलाध्यक्ष और जेल अधीक्षक के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई। प्रभारी जेल अधीक्षक ने दो टूक कह दिया कि जो होगा नियम से होगा, दबाव बनाने की कोशिश न करें। सपा जिलाध्यक्ष वीरे यादव के नेतृत्व में पूर्व सांसद ऊषा वर्मा, पूर्व विधायक अनिल वर्मा, वरिष्ठ नेता अनिल सिंह वीरू, पूर्व जिलाध्यक्ष पदमराग सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह पाल, नगर अध्यक्ष रियासत खां, युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रत्नेश यादव, प्रबुद्ध सभा के जिलाध्यक्ष प्रशांत मिश्रा, जिला सचिव अनीस अहमद मंसूरी और मोतीलाल यादव व छात्र सभा के जिलाध्यक्ष अभय प्रताप सिंह जिला कारागार पहुंचे थे। इन लोगों ने कहा कि पूरा प्रतिनिधि मंडल अब्दुल्ला आजम से मिलना चाहता है, लेकिन कारागार प्रशासन ने इससे इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed