फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Abducted child thrown in a pile of straw

बच्चे को अगवा कर भूसे के ढेर में फेंका

Mon, 08 Feb 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Mon, 08 Feb 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
Abducted child thrown in a pile of straw
पाली थाना क्षेत्र के ग्राम लखनपुर में शनिवार की रात पड़ोस में टीवी देखकर लौटते समय रहस्यमय ढंग से गायब हुए 9 वर्षीय बालक संदिग्ध परिस्थितियों में पास के कूप में बंधा पाया गया। बेहोशी की हालत में उसे पीएचसी में भर्ती कराया गया। होश में आने के बाद भी बालक कुछ बता नहीं पा रहा है।
विज्ञापन


मालूम हो कि ग्राम लखनपुर निवासी विष्णु का 9 साल का बेटा आकाश अपने भाई अंकित (13) व बहन शिवानी (8) के साथ पास के रामबिलास के घर में टीवी देखने गया था। रात करीब 9 बजे आकाश अपने भाई बहन को छोड़कर घर के लिए चला। लेकिन वह घर पर नही पहुंचा। इधर, जब उसके दोनों भाई बहन घर पहुंचे तो दोनों ने आकाश के पहले ही घर आने की बात बताई। तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। लेकिन उसका कही सुराग नही लग सका। इस पर परिजनों ने रात में ही पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


उधर, सुबह एक लड़की गांव में भूसे के कूप से जानवरों के लिए भूसा लेने गई तो उसने कूप के अंदर आकाश को बंधा पड़ा देखा। जिस की उसने गांव वालों को जानकारी दी। लोगों ने बताया किअगवा करने वालों ने उसके हाथ पैर बांधने के साथ ही मुंह में भी कपड़ा ठूंस दिया था। परिजनों ने उसे आनन-फानन में एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चे को होश आ गया था लेकिन वह कुछ भी बताने की स्थित में नही था। स्थानीय ग्रामीणों की माने तो अपहरण कर्ताओं का पहला काम उसे अगवा कर गांव के बाहर ले जाना था। लेकिन गंाव वालोें की सजगता के चलते वह अपने मकसद में कामयाब नही हो सके। प्रधान अंशुल अग्निहोत्री की माने तो अगवा करने वालों का मकसद कुछ भी हो उनका इरादा नेक नही था। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है। वहीं थानाध्यक्ष संजय यादव ने बताया कि पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed