फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   ab shyaamaprakaash ne poochha : sab eemaanadaar to rishvat ke bina kyon nahin hota koee kaam

अब श्यामप्रकाश ने पूछा : सब ईमानदार तो रिश्वत के बिना क्यों नहीं होता कोई काम

Thu, 25 Jun 2020 10:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
ab shyaamaprakaash ne poochha : sab eemaanadaar to rishvat ke bina kyon nahin hota koee kaam
गोपामऊ से भाजपा विधायक श्यामप्रकाश। - फोटो : HARDOI
हरदोई। सवायजपुर एसडीएम पर क्षेत्रीय विधायक के लगाए गए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों का मामला अभी शांत नहीं हुआ कि गोपामऊ के भाजपा विधायक श्यामप्रकाश ने पूरी व्यवस्था पर चोट कर दी। अपनी फेसबुक आईडी पर विधायक ने गुरुवार सुबह लिखा है कि मुख्यमंत्री, सरकार, जिलाधिकारी, एसपी, सीडीओ सभी ईमानदार। फिर क्यों नहीं होता बिना रिश्वत के कोई काम।
विज्ञापन

सवायजपुर से भाजपा विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने बीते दिनों एसडीएम सवायजपुर मनोज सागर पर गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत मुख्यमंत्री से की है। इस शिकायत पर जनपद स्तर से फौरी तौर पर जांच कमेटी बनाई गई है। बुधवार को अमर उजाला ने इसका खुलासा किया था। यह मामला सुर्खियों में है। अब अपनी बेबाक बयानबाजी के लिए पहचान रखने वाले गोपामऊ के भाजपा विधायक श्यामप्रकाश ने भी व्यंगात्मक लहजे में पूरी व्यवस्था पर बड़ी टिप्पणी की है। फेसबुक पर सक्रिय रहने वाले विधायक श्यामप्रकाश ने अपनी आईडी से की गई पोस्ट में मुख्यमंत्री, सरकार, जिलाधिकारी, एसपी, सीडीओ को ईमानदार बताते हुए सवाल खड़ा किया है। उन्होंने पूछा है कि फिर भी बिना रिश्वत के कोई काम क्यों नहीं होता।
विज्ञापन

विधायक की इस पोस्ट के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। सवायजपुर विधायक के मुख्यमंत्री से एसडीएम की भ्रष्टाचार की शिकायत किए जाने की खबरें आने के बाद गोपामऊ विधायक की इस पोस्ट के लोग अलग-अलग मतलब निकाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed