फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   aaj ravaana hongee poling paartiyaan

आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

Mon, 21 Feb 2022 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
aaj ravaana hongee poling paartiyaan
हरदोई। विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में शामिल जिले में 23 फरवरी को मतदान होगा। मतदान संपन्न कराने के लिए पोलिंग पार्टियां 22 फरवरी को मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगी। मतदान कर्मियों को रवाना स्थलों पर सुबह आठ बजे से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. सदानंद ने बताया कि सुबह आठ बजे से पोलिंग पार्टियों के रवाना स्थलों पर आने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। सबसे पहले उन मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी, जो सुदूर क्षेेत्रों में हैं।
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे तक सभी पार्टियां रवाना हो जाएंगी। तीन हजार अस्सी मतदान केंद्रों के 3,500 मतदेय स्थलों के लिए 3,501 पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। इन पोलिंग पार्टी के लिए करीब 711 वाहनों की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि जिले की कुल आठ विधानसभा क्षेत्रों में बिलग्राम, संडीला, बालामऊ क्षेत्र के लिए पार्टियों की रवानगी आईटीआई कालेज परिसर से होगी। हरदोई सदर, शाहाबाद, सवायजपुर, सांडी, गोपामऊ क्षेत्रों की पोलिंग पार्टियों की रवानगी सीएसएन कालेज से होगी।
पोलिंग पार्टियों के कर्मियों को कोई दिक्कत न हो, इसलिए चुनाव ड्यूटी के वाहनों को परिसरों में लगवाने के साथ ही क्षेत्रवार काउंटर बनाए हैं। जिले के आला अफसरों के साथ निर्वाचन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी एवं पुलिस बल आदि सहायता के लिए मौजूद रहेगा।
उधर, परिसरों में फास्ड फूड आदि के स्टाल लगाने की व्यवस्था की गई हैै, ताकि कर्मचारी आदि अपनी सुविधानुसार पानी-भोजन आदि प्राप्त कर सके।
पिछले चुनावों में इस ओर विशेष प्रबंध न होने बड़ी संख्या में कार्मिकों को चाय-पानी आदि के लिए मशक्कत करनी पड़ती थी। प्रशासन ने इस बार इस ओर विशेष रूप से इंतजाम कराए हैं।
रखनी होगी सोशल डिस्टेंसिंग
चुनाव ड्यूटी पर जाने वाले कर्मियों के बीच किसी प्रकार की जल्दबाजी न हो पाए, इसके लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के साथ ही सहायता करने एवं निर्देश देने के लिए लाउडस्पीकर एवं सहायता केंद्र के रूप में पूछताछ सेंटर व्यवस्थित रूप से कार्य करेगा।
125 अर्धसैनिक बल समेत पुलिस फोर्स तैैनात
हरदोई। जिले में मतदान संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था के लिए 125 अर्धसैनिक बल कंपनियों के साथ भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैैनात किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीएम अविनाश कुमार एवं एसपी राजेश द्विवेदी ने पुलिस एवं प्रशासनिक अफसरों के साथ बैठक की।
बैठक में चुनाव निष्पक्ष एवं निर्भय वातावरण में संपन्न कराने के लिए हर स्तर पर सजगता से कार्य करने के निर्देश दिए गए। अफसरों के साथ बैठक करने के साथ पुलिस एवं अर्धसैनिक बलों को निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार जरूरी निर्देश दिए गए।
सुरक्षा व्यवस्था के लिए अर्द्धसैनिक बल के साथ सिविल पुलिस के कई जनपदों से आए 622 इंस्पेक्टर और दरोगा, 6,470 आरक्षी, 5,226 होमगार्ड की ड्यूटी लगाई गई है।
जिले में 18 जोन व 194 सेक्टर बनाए गए हैं। सभी विस क्षेत्रों में 2,114 मतदान केंद्र व 3499 बूथ हैं, जिन पर अर्धसैनिक बल तैनात किया गया है। मतदान केंद्र के अंदर किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति को प्रवेश न दिया जाएगा।
मतदान प्रक्रिया को प्रभावित करने वाली किसी भी सूचना के संबंध में संबंधित थाना प्रभारी व अफसरों को दूरभाष द्वारा तत्काल सूचित किया जाएगा।
कार्मिकों को पुलिस पार्टी संग रवाना कराएं : प्रेक्षक
हरदोई। 23 फरवरी को होने वाले मतदान के लगाए गए कार्मिकों बूथ एवं वाहन संख्या निर्धारित करने के लिए रिहर्सल कलक्ट्रेट में प्रेक्षकों की उपस्थित किया गया।
प्रेक्षकों ने जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कुमार से कहा कि मंगलवार (आज) को रवाना होने वाली पोलिंग पार्टियों के लिए सभी व्यवस्थाएं करा लें। पार्टियों को मतदान कार्मिकों को पुलिस पार्टी के साथ सेक्टर मजिस्ट्रेट की उपस्थित में रवाना कराएं।

बताया कि मतदान की तैयारी पूर्ण कर ली गई हैं।
कड़ी निगरानी में रहेगा मंडी परिसर
हरदोई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम वंदना त्रिवेदी ने एसपी को पत्र प्रेषित करते हुए कहा कि विस निर्वाचन के लिए 23 फरवरी को मतदान के बाद ईवीएम एवं वीवीपैट नवीन गल्ला मंडी में बनाए गए स्ट्रांग रूमों में विस क्षेत्र वार रखी जाएंगी।
सुरक्षा हेतु पुलिस बल की आवश्यकता रहेगी। ईवीएम एवं वीवीपैट की सुरक्षा हेतु पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध कराना सुनिश्चित कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed