फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   aag se jalker maut

आग से जलकर विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

Sun, 12 Apr 2020 10:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
aag se jalker maut
हरदोई। लोनार कोतवाली अंतर्गत गांव नकटौरा निवासी विवाहिता की शनिवार शाम संदिग्ध हालात में आग से जलकर मौत हो गई। ससुरालियों ने खुदकुशी की बात कही है जबकि मृतका के परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति सहित आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

लोनार कोतवाली क्षेत्र के गांव नकटौरा निवासी प्रबल उर्फ करुणा शंकर ने बताया कि शनिवार शाम उसकी पत्नी प्रीती (28) ने खुद पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा ली। कंबल डालकर किसी तरह आग बुझाई, लेकिन तब उसकी मौत हो चुकी थी। परिजन महिला द्वारा आग लगाए जाने का कारण नहीं बता सके। वहीं सूचना मिलने के बाद प्रीती का भाई गोविंद निवासी ग्राम मिरगावां थाना हरपालपुर मौके पर पहुंचा। गोविंद ने बताया कि प्रीती की शादी दस वर्ष पूर्व प्रबल के साथ हुई थी। उसकी आठ साल की बेटी है। शादी के बाद से ससुराली दहेज को लेकर प्रीती को प्रताड़ित करने लगे। उसने कई बार समझौता भी कराया। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने प्रीती को जलाकर मार डाला। एसओ राजेश राय ने बताया कि गोविंद की तहरीर के आधार पर पति प्रबल, उसके पिता, मां, भाई राजू, उसकी पत्नी, पंकज व उसकी पत्नी और सौरभ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed