फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   aag se grahsthi jali

आग से तीन घरों में रखा गृहस्थी का सामान जला

Fri, 30 Oct 2020 10:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 10:11 PM IST
विज्ञापन
aag se grahsthi jali
मल्लावां। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शाहपुर गंगा में कूड़े के ढेर से उठी चिंगारी से तीन घरों में आग लग गई। तीनों गृहस्थियां राख हो गईं।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर नगर के ग्राम शाहपुर गंगा में कूड़े के ढेर में किसी ने आग लगा दी। कूड़े के ढेर से उठी चिंगारी पास ही स्थित संतोष पुत्र रेवती के छप्पर पर जा गिरी, जिससे छप्पर में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने संतोष के घर व पास ही स्थित गोमती व कमलेश के घर को भी चपेट में ले लिया। तीनों घरों को लपटों से घिरा देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की। लगभग दो घंटे बाद आग बुझाई जा सकी, लेकिन तब तक तीनों घरों में रखा सामान जल गया। प्रधान प्रतिनिधि शिवकुमार ने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस व राजस्व विभाग को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed