{"_id":"610e804c8ebc3e6ba9389bd6","slug":"aag-lagi-hardoi-news-knp6447805135","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत युवक ने घर में लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में धुत युवक ने घर में लगाई आग
विज्ञापन
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पोहकटपुरवा में शनिवार दोपहर नशे में धुत युवक ने पेट्रोल डालकर खुद के ही मकान में आग लगा दी। जिसकी चपेट में आकर बाइक और गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया, जबकि युवक भी मामूली रूप से झुलस गया। मौके पर पहुंचे अग्रिशमन कर्मियों ने मशक्कत कर आग को काबू में किया।
गांव निवासी बहादुर की कई वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। उसके तीन बेटों में सबसे छोटा रमेश (28) शराब पीने का आदी है। ग्रामीणों और परिजनों के मुताबिक रमेश दिन भर नशे की हालत में गांव में घूमता रहता है। शनिवार को भी वह नशे में धुत होकर अपने मकान में पहुंचा। मकान के बाहरी हिस्से में बने कमरे में खड़ी बाइक से पेट्रोल निकालकर कमरे में छिड़का और आग लगा दी। आग की लपटों से खुद को बचाने के प्रयास के बाद भी वह मामूली रूप से झुलस गया। उधर कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
कुछ ही देर में कमरे में रखा गृहस्थी का सामान और बाइक आदि भी जलने लगे। मकान के अंदर से धुआं उठते देख ग्रामीणों में अफरा तफरी मच गई। यूपी 112 और अग्रिशमन विभाग को ग्रामीणों ने सूचना दी। अग्रिशमन की टीम ने लगभग एक घंटे की मशकक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से कमरे में खड़ी बाइक के अलावा फ्रिज, कूलर, वाशिंगमशीन आदि भी जल गई। देहात कोतवाल जितेंद्र ओझा ने बताया कि घटना संज्ञान में हैं। परिजनों ने कोई शिकायत नहीं की है, लेकिन जांच की जा रही है।