फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   A young man who went to his friend's maternal grandmother's house died under suspicious circumstances

Hardoi News: दोस्त के ननिहाल गए युवक की संदिग्ध हालात मेें मौत

Thu, 13 Mar 2025 06:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Thu, 13 Mar 2025 06:41 PM IST
विज्ञापन
A young man who went to his friend's maternal grandmother's house died under suspicious circumstances
- दोस्त बोला-दुर्घटना में गई जान- मृतक के भाई ने जताई शंका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हरदोई। दोस्त के साथ बाइक से उसके ननिहाल गए युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शव लेकर घर पहुंचे दोस्त ने दुर्घटना में मौत की बात कही है, लेकिन मृतक के भाई ने घटना को संदिग्ध बताते हुए पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

अरवल थाना क्षेत्र के दहेलिया निवासी रजनीश (19) खेती करता था। गांव में ही रहने वाला आशीष उसका करीबी दोस्त है। आशीष का ननिहाल कौशांबी में है। बीती छह मार्च को आशीष और रजनीश कौशांबी गए थे। 11 मार्च की रात वापस आने को बाइक से निकले थे। आशीष का कहना है कि कौशांबी में ही अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में रजनीश की मौत हो गई, तो वह पोस्टमार्टम कराए बिना ही शव लेकर गांव आ गया। बुधवार शाम उसने मृतक के घर पहुंचकर शव परिजनों के सुपुर्द किया। घटना को मृतक के बड़े भाई संजय ने संदिग्ध माना और पुलिस को सूचना दी। शव पेास्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला दुर्घटना का ही लग रहा है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed