{"_id":"66f4484a0d3d83aaa40ff9c5","slug":"a-young-man-who-went-to-defecate-drowned-in-the-pond-after-his-feet-slipped-died-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-120245-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: शौच के लिए गया युवक पैर फिसलने से तालाब में डूबा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: शौच के लिए गया युवक पैर फिसलने से तालाब में डूबा, मौत
विज्ञापन
पचदेवरा। पचदेवरा थाना क्षेत्र के आमतारा गांव में शौच के लिए गए युवक की पैर फिसलने से तालाब में डूबकर मौत हो गई। घटना की जानकारी से परिजनों में कोहराम मच गया।
आमतारा निवासी राकेश (24) तांगा चलाते थे। मंगलवार रात वह गांव स्थित तालाब के किनारे शौच के लिए गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह तालाब में डूब गया। उधर से निकले ग्रामीणों ने उसे पानी में डूबते देखा तो बचाने का प्रयास किया और मशक्कत कर उसे बाहर निकाला। परिजन इलाज के लिए शाहजहांपुर के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए।
यहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इस पर परिजन शव लेकर वापस गांव आए। भाई मुकेश ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। परिवार में पत्नी अरुणा देवी, एक पुत्र और एक पुत्री है। दो भाइयों में बड़ा था। पचदेवरा थानाध्यक्ष प्रेम सागर ने बताया कि तालाब में डूबने से युवक की मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।