{"_id":"64f760cc28f61730de0c5756","slug":"a-young-man-who-went-fishing-died-by-drowning-in-the-pond-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-3160-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: मछली पकड़ने गए युवक की तालाब में डूबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: मछली पकड़ने गए युवक की तालाब में डूबकर मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हरपालपुर। अरवल थाना क्षेत्र के नुर्रापुरवा मजरा बानामऊ में तालाब में मछली पकड़ने गए युवक की डूबकर मौत हो गई। 15 घंटे बाद पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नुर्रापुरवा निवासी बलवीर (27) खेती करता था। सोमवार की शाम वह गांव के पूरब में स्थित तालाब में मछली पकड़ने के लिए गया था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह तालाब में गिर गया और डूब गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से उसकी तलाश कराई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
मंगलवार की सुबह फिर से शव की तलाश शुरू कराई गई। घटना के लगभग 15 घंटे बाद शव बरामद हो गया। मृत के परिवार में पत्नी सीमा देवी, दो पुत्र और चार पुत्रियां हैं। अरवल थानाध्यक्ष श्यामू कनौजिया ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।