फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   A young man who was going to see his friend's wedding preparations died in an accident.

Hardoi News: दोस्त की शादी की तैयारियां देखने जा रहे युवक की हादसे में मौत

Sat, 13 Jul 2024 02:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
A young man who was going to see his friend's wedding preparations died in an accident.
बेहटा गोकुल। शादी की तैयारियों में दोस्त की मदद करने जा रहे बाइक सवार युवक को हरदोई शाहजहांपुर मार्ग पर किसी वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टोडरपुर लाया गया। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के बक्शीपुर गांव निवासी शनि देवल (20) पिता श्यामा चरण के साथ खेती करते थे। शनि का एक दोस्त बरौनिया गांव में रहता है। उक्त दोस्त की शादी शुक्रवार को होनी तय थी। इसकी तैयारियों को लेकर बृहस्पतिवार देर रात शनि बाइक से बरौनिया दोस्त के घर जा रहे थे। हरदोई शाहजहांपुर मार्ग पर बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र में एक ढाबे के पास किसी वाहन ने शनि को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

घटना में शनि गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टोडरपुर लाया गया। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। सीएचसी टोडरपुर की सूचना पर पहुंची बेहटा गोकुल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रभारी निरीक्षक इंद्रेश यादव ने बताया कि घटना की जानकारी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed