फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   A young man who lost six lakh rupees in betting committed suicide by consuming poison

Hardoi News: सट्टे में छह लाख रुपये हारे युवक ने जहर खाकर दी जान

Sun, 01 Oct 2023 11:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Oct 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
A young man who lost six lakh rupees in betting committed suicide by consuming poison
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हरदोई। ऑनलाइन सट्टे में छह लाख रुपये हारने के बाद दिल्ली से गांव लौटे युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बेहटी गांव निवासी किशोर (30) दिल्ली में रहकर एक प्राइवेट फैक्टरी में नौकरी करता था। परिवार में पत्नी सविता और दो वर्ष की बेटी मोनी है। पिता संतराम के मुताबिक दिल्ली में रहकर किशोर को ऑनलाइन सट्टा खेलने की लत लग गई थी। धीरे-धीरे उसने अपनी सारी कमाई सट्टे पर ही लुटा दी। कुछ दिन पहले वह गांव आया और गुमसुम रहने लगा।
विज्ञापन

पूछने पर पिता को बताया कि सट्टे में छह लाख रुपये हार चुका है। शनिवार देर शाम उसने गांव में ही जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर पड़ोसी राम सागर उसे जिला अस्पताल ले गया। जिला अस्पताल में रविवार को किशोर की मौत हो गई। किशोर तीन भाइयों में बड़ा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed