{"_id":"6849ba9e492b2ff15b0ece34","slug":"a-young-man-was-beaten-to-death-with-sticks-report-filed-against-nine-people-of-the-same-family-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-132716-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: लाठियों से पीट-पीटकर युवक की हत्या, एक ही परिवार के नौ लोगों पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: लाठियों से पीट-पीटकर युवक की हत्या, एक ही परिवार के नौ लोगों पर रिपोर्ट
विज्ञापन
बेहंदर (हरदोई)। कासिमपुर थाना क्षेत्र के झामखेड़ा गांव में मंगलवार रात तीन सगे भाइयों ने युवक पर हमला कर दिया। लाठी-डंडों से पीट-पीटकर उसे घायल कर दिया। परिजन घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है।
झामखेड़ा मजरा बड़ा गांव निवासी जमुना (25) गुरुग्राम में रहकर एक फैक्टरी में मजदूरी करता था। एक सप्ताह पहले वह गांव आया था। उसके भाई खुशीराम के मुताबिक मंगलवार रात जमुना अपने मकान के बाहर बैठा था। इसी दौरान गांव के सोनू, मोनू और ओम प्रकाश उर्फ टोनू ने शराब के नशे में गाली गलौज करना शुरू कर दिया। इस पर जमुना ने आपत्ति जताई तो उसको लाठी-डंडों से पीट दिया। पिटाई से जमुना बेसुध होकर गिर गया। इसकी जानकारी पर उसका भाई सत्गुरू भी मौके पर पहुंचा तो आरोपियों ने सुनील, सुरेंद्र, सुशील मुन्नीलाल, दुर्गा और संतराम के साथ मिलकर उसकी भी पिटाई कर दी।
इसके बाद मौके पर पहुंचे परिजन जमुना को लेकर अस्पताल जा रहे थे। रास्ते में ही मौत हो गई तो परिजन शव लेकर घर चले गए और पुलिस को सूचना दी। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र ने बताया कि मृतक के भाई खुशीराम की तहरीर पर तीन सगे भाइयों समेत नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी में सोनू, मोनू और टोनू सगे भाई हैं। इनके चचेरे भाई सुनील, सुरेंद्र और सुशील भी आपस में सगे भाई हैं। दुर्गा भी सोनू का चचेरा भाई है, जबकि मुन्नीलाल सोनू का चाचा है।
विज्ञापन
... तो अवैध संबंधों के चलते हुई जमुना की हत्या
पुलिस से जुड़े विश्वस्त सूत्र बताते हैं कि जमुना की हत्या अवैध संबंधों के कारण हुई है। हत्यारोपियों में शामिल एक शख्स की पत्नी से जमुना के करीबी रिश्ते थे। इस कारण हत्यारोपी और जमुना के बीच बातचीत भी नहीं होती थी। इसी के चलते जमुना भी मजदूरी करने गांव से बाहर चला गया था। एक सप्ताह से वह गांव में था और इस कारण आरोपियों में भी गुस्सा था।