फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   A young man, upset with his wife's death, consumed poison and died

Hardoi News: पत्नी की मौत से परेशान युवक ने जहर खाया, मौत

Thu, 26 Jun 2025 10:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
A young man, upset with his wife's death, consumed poison and died
हरदोई। मुरवा गांव में पत्नी की कब्र पर जाकर सीतापुर निवासी एक युवक ने जहर खा लिया। बुधवार रात तबीयत बिगड़ने पर युवक को सीएचसी हरियावां फिर मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां उसको मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

सीतापुर जनपद के पिसावां थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर निवासी जब्बार (36) खेती करते थे। उनका ससुराल हरियावां थाना क्षेत्र के मुरवां गांव में है। 19 जून को उनकी पत्नी आसमा की मायके में ही मौत हो गई थी। बुधवार शाम जब्बार अपने ससुराल आए थे। परिजनों के मुताबिक वह आसमा की कब्र पर गए। वहीं, उन्होंनें जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर उनको सीएचसी हरियावां लाया गया। चिकित्सक ने उनको मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि 12 जून को मृतक की पत्नी का प्रसव ऑपरेशन से सीतापुर के प्राइवेट अस्पताल में हुआ था। वहां उसने एक मृत नवजात को जन्म दिया था। वहां से चार दिन के बाद उसकी छुट्टी हो गई थी। परिजन आसमा को हरियावां थाना क्षेत्र के मुरवा गांव उसके मायके ले आए। यहां बीमारी के चलते उसकी 19 जून को मौत हो गई थी। तब से जब्बार परेशान था, उनकी कोई संतान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed