{"_id":"694accdcb9e8e895ac03a48d","slug":"a-young-man-stood-in-front-of-the-vande-bharat-train-and-was-run-over-by-it-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-142261-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: वंदे भारत ट्रेन के आगे खड़ा हुआ युवक, कटकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: वंदे भारत ट्रेन के आगे खड़ा हुआ युवक, कटकर मौत
विज्ञापन
फोटो-16- फैजान। फाइल फोटो
शाहाबाद। नमाज पढ़ने जाने की बात कहकर घर से निकले युवक ने वंदे भारत ट्रेन के आगे खड़े होकर खुदकुशी कर ली। घटना की वजह पर परिजन चुप्पी साधे हैं। जीआरपी ने शव कब्जे में लिया। घटना आंझी रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार को हुई।
नगर के मोहल्ला गिगियानी निवासी फैजान (20) अपने चाचा की कपड़े की दुकान पर काम करता था। बड़े भाई रेहान के मुताबिक, फैजान मंगलवार सुबह छह बजे के आसपास नमाज पढ़ने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद फैजान ने अपनी बाइक आंझी रेलवे स्टेशन के बाहर खड़ी कर दी। बाइक की चाबी स्टेशन मास्टर को दे दी फिर प्लेटफार्म नंबर एक पर टहलते हुए ओवरब्रिज के पास गया। इसी दौरान आई वंदे भारत ट्रेन के आगे ट्रैक पर खड़ा हो गया। जानकारी पर पहुंची शाहाबाद कोतवाली पुलिस ने शव की तलाशी ली।
इस दौरान उसकी जेब से आधार कार्ड मिला। इसके जरिये परिजनों को सूचना दी गई। परिजन बिलखते हुए मौके पर पहुंचे। घटना जीआरपी क्षेत्र में होने के कारण जीआरपी ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रेहान का कहना है कि घटना की कोई वजह पता नहीं है। सुबह जब फैजान घर से निकला था तो सब कुछ सामान्य था। मृतक दो भाइयों में छोटा था। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी एमपी सिंह ने बताया कि घटना को लेकर परिजनों ने फिलहाल कोई आरोप नहीं लगाए हैं।