{"_id":"66805f039597a5bb100cbc84","slug":"a-young-man-standing-outside-the-house-was-hit-by-a-bike-died-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-116346-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: मकान के बाहर खड़े युवक को बाइक ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: मकान के बाहर खड़े युवक को बाइक ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
माधौगंज। बिल्हौर-कटरा मार्ग पर शुक्रवार शाम बाइक सवार ने अपने मकान के सामने खड़े युवक को टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
माधौगंज थाना क्षेत्र के रूदामऊ निवासी मोहित (25) भवन निर्माण के दौरान सरिया का जाल बनाने का काम करता था। बिल्हौर कटरा मार्ग पर अपने मकान के सामने खड़ा था। इसी दौरान उधर से आए बाइक सवार ने मोहित को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मोहित सिर के बल गिर पड़ा। सिर में गंभीर चोटें आने से वह बेहोश हो गया। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माधौगंज ले गए।
यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। परिवार में पत्नी प्रिया और चार माह का बच्चा है। शहर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि अस्पताल प्रशासन की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।