फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   A young man shot dead from a gun

तमंचे से गोली मारकर युवक ने जान दी

Thu, 05 Mar 2020 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
A young man shot dead from a gun
पिहानी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भरौना में युवक ने तमंचे से गोली मार खुदकुशी कर ली। परिजन युवक के मानसिक रूप से बीमार होने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भरौना निवासी जसकरन (25) पुत्र घनश्याम हरिद्वार में मजदूरी करता था। सोमवार को ही वह होली मनाने के लिए गांव लौटा था। जसकरन की मां रेमा के मुताबिक बुधवार शाम सात बजे वह घर में रसोई में सब्जी बना रही थी। इसी दौरान घर के बाहर पड़ी झोपड़ी से गोली चलने की आवाज सुनाई दी तो वह दौड़कर मौके पर गई। वहां जसकरन मृत पड़ा था और उसके हाथ में ही तमंचा था। उसने शोर मचाया तो बड़ी संख्या में ग्रामीण व परिजन एकत्र हो गए। पिहानी कोतवाल सूर्यप्रकाश शुक्ला मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी की। कोतवाल ने बताया कि पूछताछ के दौरान रेमा ने मृतक के मानसिक रूप से बीमार होने की बात कही है। घटना को लेकर उन्होंने कोई आरोप नहीं लगाए हैं। मृतक छह भाइयों में दूसरे नंबर का था और पिता खेती करते हैं। मौके से तमंचा बरामद कर लिया गया है। कोतवाल सूर्यप्रकाश शुक्ला ने बताया कि पता किया जा रहा है कि तमंचा किसका था और गांव कैसे पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed