फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   A young man died in agony at CHC due to not getting the second dose of anti-rabies injection

Hardoi News: एंटी रैबीज इंजेक्शन की दूसरी डोज न लगवाने से युवक की सीएचसी में तड़पकर मौत

Tue, 08 Jul 2025 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
A young man died in agony at CHC due to not getting the second dose of anti-rabies injection
सवायजपुर। एंटी रैबीज इंजेक्शन की दूसरी डोज समय से न लगवाना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। दूसरी डोज लगवाने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे युवक की परिसर में ही मौत हो गई।
विज्ञापन

पाली थाना क्षेत्र के कहरई नकटौरा निवासी राजू (39) खेती करते थे। एक जून को गांव में उसे आवारा कुत्ते ने काट लिया था। तीन जून को वह सीएचसी सवायजपुर पहुंचा और उसने एंटी रैबीज इंजेक्शन की पहली डोज लगवाई। दूसरी डोज उसे छह जून को लगवानी थी। दूसरी डोज तय समय पर न लगवाकर वह मंगलवार को अपने भाई गुड्डू के साथ सीएचसी पहुंचा। यहां गुड्डू ने राजू को दूसरी डोज लगवाने के लिए पर्चा भी बनवाया। इसी बीच राजू की हालत बिगड़ गई और सीएचसी परिसर में भरे पानी को देखकर वह डरने लगा। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, लेकिन इसी बीच उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

अधीक्षक डॉ. पराग कुमार ने बताया कि एंटी रैबीज की दूसरी डोज समय से न लगने के कारण युवक के शरीर में रैबीज फैल गया। इस कारण युवक हाइड्रोफोबिया (पानी का डर) की चपेट में आ गया। इसके बाद उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष प्रेम सागर सिंह ने बताया कि अस्पताल प्रशासन की सूचना पर शव कब्जे में लिया गया है। परिजनों के मुताबिक राजू की शादी पचदेवरा थाना क्षेत्र के सहुआपुर गांव में हुई थी। अब से 12 साल पहले पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गई थी। तब से वापस नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed