{"_id":"6a172aea8e688697ab0703f9","slug":"a-young-man-died-after-his-health-deteriorated-at-his-in-laws-house-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-150479-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: ससुराल में युवक की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: ससुराल में युवक की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत
विज्ञापन
फोटो- 21- राजीव। फाइल फोटो
हरदोई। हरियावां थाना क्षेत्र के बसोहा में ससुराल आए युवक की तबीयत बुधवार सुबह बिगड़ गई। ससुरालीजन उन्हें आनन फानन मेडिकल कॉलेज हरदोई लाए। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
पाली थाना क्षेत्र के रामपुरलाल निवासी राजीव (35) खेती करते थे। उनकी ससुराल हरियावां थाना क्षेत्र के बसोहा गांव में है। ससुर मुन्नालाल ने बताया कि मंगलवार सुबह राजीव बसोहा आए थे। रात में उन्होंने अपने साले राम बाबू के साथ शराब पी थी। बुधवार सुबह लगभग चार बजे अचानक राजीव की तबीयत बिगड़ गई।
इस पर रामबाबू समेत अन्य परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज हरदोई लाए। यहां चिकित्सक ने राजीव को मृत घोषित कर दिया। परिवार में पत्नी अनीता, दो पुत्रियां और एक पुत्र है। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज प्रशासन की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। सीओ हरियावां अजीत चौहान ने बताया कि घटना को लेकर परिजनों ने फिलहाल कोई आरोप नहीं लगाया है। रिपोर्ट में अगर कुछ संदिग्ध आता है तो जांच की जाएगी।