फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   A young man committed suicide by hanging himself in the chairman's garden.

Hardoi News: चेयरमैन के बाग में फंदा लगा कर युवक ने की खुदकुशी

Sun, 08 Mar 2026 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
A young man committed suicide by hanging himself in the chairman's garden.
पाली। थाना क्षेत्र के निजामपुर में रविवार सुबह युवक ने चेयरमैन के बाग में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की वजह पर परिजन चुप्पी साधे रहे।
विज्ञापन

ग्राम निजामपुर निवासी हरीराम (55) खेती करते थे। भाई अशोक के मुताबिक रविवार सुबह करीब चार बजे हरीराम शौच की बात कहकर घर से खेत की ओर गए थे। काफी देर तक घर वापस नहीं आए। गांव के आसपास उनकी तलाश की गई। मकान से 200 मीटर दूर चेयरमैन रिजवान खां का आम का बाग है। इसी बाग में उन्हें आम के पेड़ पर रस्सी के फंदे से हरिराम का शव लटका मिला।

उन्होंने अन्य परिजनों और पुलिस को सूचना दी। फॉरेंसिक टीम ने मौके से नमूने जुटाए। परिवार में पत्नी, तीन पुत्र और दो पुत्रियां हैं। थानाध्यक्ष सोमपाल गंगवार ने बताया कि परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की गई है। हरिराम शराब के आदी थे। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया। परिजनों के शिकायती पत्र और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed