फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   A young man committed suicide before his younger brother's wedding procession arrived

Hardoi News: छोटे भाई की बरात आने से पहले युवक ने की खुदकुशी

Fri, 18 Apr 2025 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Fri, 18 Apr 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
A young man committed suicide before his younger brother's wedding procession arrived
फोटो-13- राजू। स्रोतः परिजन
विज्ञापन

फोटो-12- राजू के मकान में सजावट और घटना के बाद मौजूद लोग। संवाद
- भाई को फोन कर बोला-हम खेत की तरफ जा रहे हैं, थोड़ी देर में वहीं आ जाना
- माधौगंज थाना क्षेत्र के तपनौर गांव की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी

माधौगंज। भाई की बरात आने के लगभग दस घंटे पहले युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। खुदकुशी करने से पहले उसने छोटे भाई को फोन भी किया। फोन पर कहा कि हम भूड़ की तरफ जा रहे हैं। थोड़ी देर में आ जाना, मोबाइल और रुपये भी वहीं पड़े मिलेंगे। घटना की जानकारी से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
माधौगंज थाना क्षेत्र के तपनौर गांव निवासी राजू (25) दिल्ली में केला गोदाम में नौकरी करता था। उसके छोटे भाई पावेंद्र की शादी अलीगढ़ के एक परिवार में तय हुई थी। लड़की वाले माधौगंज आकर ही शादी कर रहे थे। शुक्रवार शाम सात बजे बारात निकलनी थी। छोटे भाई की शादी में शामिल होने के लिए राजू कुछ दिन पहले गांव वापस आया था।
विज्ञापन

छोटे भाई सचिन के मुताबिक शुक्रवार सुबह लगभग आठ बजे राजू घर से निकल गया था। एक घंटे बाद नौ बजे राजू ने उसे फोन किया। फोन पर कहा कि हम भूड़ की तरफ जा रहे हैं। थोड़ी देर में आ जाना। मोबाइल और रुपये भी वहीं पड़े मिलेंगे। यह सुनकर सचिन ने सवाल करने की कोशिश की, लेकिन राजू ने फोन काट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिन बड़े भाई राजू की तलाश में निकल पड़ा। कुछ देर बाद राजू का शव गांव में ही कब्रिस्तान के पास आम के पेड़ में फंदे पर लटका मिला। जीवित होने की उम्मीद में सचिन परिजनों के साथ राजू को सीएचसी ले गया। यहां डॉ. लोकेश ने उसे मृत घोषित कर दिया। राजू की शादी एक साल पहले बरहुआ निवासी नेहा के साथ हुई थी। कोई बच्चे नहीं हैं। घटना के बाद शादी की तैयारियां जहां की तहां रुक गईं और परिजनों में मातम छा गया।


इनसेट
तीन साल में परिवार में पांचवीं मौत
छोटे भाई की शादी के दिन बड़े भाई के खुदकुशी कर लेने की घटना को लेकर चर्चाओं का दौर तेज है। मृतक के भाई सचिन का कहना है कि तीन साल में पांच परिजनों की असमय मौत हुई है। बताया कि तीन साल पहले भाई लालू ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली थी। इसके छह माह बाद दूसरे भाई बबलू ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी और इसके कुछ समय बाद ही पिता राम खिलावन ने भी खुदकुशी कर ली थी। पिता की मौत के बाद एक और भाई मंशा ने भी फंदा लगाकर जान दे दी थी और अब शुक्रवार को एक और भाई राजू ने खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed