{"_id":"6856ecf2cd0591c56f0052e0","slug":"a-woman-travelling-on-a-bike-with-her-brother-in-law-dies-in-an-accident-hardoi-news-c-213-1-hra1006-133190-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: देवर के साथ बाइक से जा रही महिला की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: देवर के साथ बाइक से जा रही महिला की हादसे में मौत
विज्ञापन
बेनीगंज। देवर के साथ बाइक से मायके से ससुराल जा रही महिला को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। शुक्रवार देर शाम संडीला-प्रतापनगर मार्ग पर हुई घटना में महिला की मेडिकल कॉलेज ले जाते समय मौत हो गई।
बरगदिया निवासी मालती देवी (50) का मायका संडीला कोतवाली क्षेत्र के सोहिलामऊ में है। वह बीते बृहस्पतिवार को अपने देवर सतीश के साथ बाइक से मायके गई थी। शुक्रवार को वह देवर के साथ बाइक से ही ससुराल जा रही थी। संडीला-प्रतापनगर मार्ग पर मरेउरा गांव के पास दूसरी बाइक ने सतीश की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मालती सिर के बल सड़क पर गिर गई। उन्हें गंभीर चोटें आईं, जबकि सतीश को मामूली चोटें आईं।
मालती को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोथावां ले जाया गया। यहां चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। परिजन शव गांव ले गए। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पंचनामा भरा। मृतका के पति शारदा ने बताया कि उसके तीन पुत्र व एक पुत्री है। कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। बाइक सवार की तलाश की जा रही है।