फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   A tractor-trolley hit a couple riding a bike, the wife died.

Hardoi News: बाइक सवार दंपती को ट्रैक्टर-ट्राली ने मारी टक्कर, पत्नी की जान गई

Fri, 19 Jun 2026 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
A tractor-trolley hit a couple riding a bike, the wife died.
फोटो-21-प्रतिमा। फाइल फोटो
सवायजपुर। चचेरे भाई के तिलक में पत्नी के साथ बाइक से जा रहे डेयरी संचालक को शुक्रवार को ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मार दी। कोतवाली क्षेत्र में मिरगावां मार्ग पर हुई घटना में डेयरी संचालक की पत्नी की मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन

मूल रूप से हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के पांडेयपुरवा निवासी अखिलेश कुमार हरदोई के आजाद नगर में परिवार समेत रहते हैं। वह गांव में दूध की डेयरी चलाते हैं। उनके चचेरे भाई अभय का तिलक शुक्रवार शाम को था। उसमें शामिल होने के लिए दोपहर में वह पत्नी प्रतिमा (45) के साथ बाइक से हरदोई से पांडेयपुरवा जाने के लिए निकले थे।
विज्ञापन

सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र में सवायजपुर मिरगावां मार्ग पर औहदपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय के पास ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार दंपती उछलकर सड़क पर गिर गए। सिर के बल गिरने के कारण प्रतिमा को गंभीर चोटें आईं और वह बेहोश हो गईं। अखिलेश ने स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस मंगवाकर पत्नी प्रतिमा को सीएचसी सवायजपुर पहुंचाया। यहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली पुलिस के कब्जे में है। परिजनों से शिकायत लेकर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। चालक की तलाशकी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


16 जून को मनाई थी वैवाहिक वर्षगांठ
अखिलेश और प्रतिमा की इकलौती बेटी दिव्या है। मां की मौत की खबर मिलते ही दिव्या बदहवास हो गई। बड़ी मुश्किल से परिजनों ने उसे संभाला। दिव्या ने बताया कि 16 जून को ही माता पिता की वैवाहिक वर्षगांठ मनाई थी। हंसी खुशी का माहौल था, लेकिन सब कुछ इतनी जल्दी बदल जाएगा इसका अहसास नहीं था।

फोटो-21-प्रतिमा। फाइल फोटो

फोटो-21-प्रतिमा। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed