{"_id":"690b85eaf3830d540d0f5f15","slug":"a-tractor-trolley-full-of-devotees-overturned-injuring-14-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-139883-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 14 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 14 घायल
विज्ञापन
फोटो-46-घटनास्थल पर पलटी पड़ी ट्रैक्टर ट्राली। संवाद
माधौगंज। कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान कर वापस आ रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली मटियामऊ मार्ग पर सेलापुर गांव के पास पलट गई। घटना में ट्राली में सवार 14 श्रद्धालु घायल हो गए। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद इनमें से पांच को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। ट्राली में तीस लोग सवार थे। घटना की वजह कार के ओवरटेक करते समय ट्रैक्टर के अगले पहिए से टकरा जाना बताई गई है।
कार्तिक पूर्णिमा पर मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के बेरिया घाट में मेला लगता है। गंगा में स्नान करने के लिए सीतापुर और लखीमपुर के श्रद्धालु भी आते हैं। सीतापुर और लखीमपुर जनपद के श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्रॉली से बुधवार को गंगा स्नान के लिए गए थे। देर शाम यह लोग वापस आ रहे थे। थानाध्यक्ष विजय कुमार के मुताबिक, मटियामऊ मार्ग पर सेलापुर के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली को एक कार ने ओवरटेक किया। इस दौरान कार ट्रैक्टर के अगले पहिए से टकरा गई।
इसके कारण ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में ट्रॉली में सवार लखीमपुर के मोतीपुरवा निवासी किरन (55),सकैता गांव निवासी दीपा (32), डेल्ही पुरवा निवासी पिंकी (32), रिंकी (21), दीपा (25), सईदापुर निवासी नीरज (24), अशोगापुर निवासी मिथिलेश (22), विशाल (22), शिवानी (22) पुत्री रामकिशोर, शहजनी गांव निवासी प्रांशी शुक्ला (25), धर्मा देवी (65) घायल हो गईं। साथ ही ट्राली में सवार सीतापुर के तंबौर थाना क्षेत्र के अछुआपुर निवासी पूजा (18), शोभनी (30), शशी (50) भी घायल हो गईं। इनमें से विशाल, शिवानी, शोभनी, धर्मादेवी, शशि को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।