{"_id":"67894b41da5039d88c0104ab","slug":"a-tractor-loaded-with-sugarcane-crushed-bike-riders-young-man-died-hardoi-news-c-213-1-hra1001-125481-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: गन्ना लदे ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को कुचला, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: गन्ना लदे ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को कुचला, युवक की मौत
Thu, 16 Jan 2025 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Thu, 16 Jan 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
मृतक मनीष के रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : मृतक मनीष के रोते बिलखते परिजन।
फोटो 14 - मृतक मनीष के रोते बिलखते परिजन। संवाद
- हादसे में मृतक की रिश्ते की ताई घायल, चालक ट्रैक्टर-ट्राली छोड़कर भाग गया
संवाद न्यूज एजेंसी
पिहानी। बाजार से घर जा रहे बाइक सवारों को ट्रैक्टर-ट्राली ने कुचल दिया। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि युवक की रिश्ते में ताई गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसा के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राली को छोड़कर भाग गया।
कोतवाली क्षेत्र के रनियामऊ गांव निवासी मनीष (32) दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। परिजनों ने बताया कि चार दिन पहले ही वह अपने ससुर के निधन पर घर आया था। बृहस्पतिवार को मनीष पड़ोस में रहने वाली रिश्ते की ताई पूनम (45) पत्नी महेश सिंह के साथ पिहानी बाजार गया था।
बाजार से घर वापस आते समय पिहानी-गोमापऊ रोड पर नहर पुल से पहले पेट्रोल पंप के पास गोपामऊ की ओर से आ रहे गन्ना लदे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। मनीष व पूनम के ऊपर से पहिया निकल गया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस दोनों को सीएचसी लाई, यहां मनीष को मृत घोषित कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी ट्रेनी सीओ प्रवीण कुमार यादव ने वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया।