{"_id":"28fa1460e4537eeb2f89f50148582b7c","slug":"a-thousand-students-fir-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक हजार छात्रों पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक हजार छात्रों पर एफआईआर
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई
Updated Tue, 22 Sep 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में ट्रक की टक्कर से छात्र की मौत
विज्ञापन
के मामले में हुए विवाद में पुलिस ने सात नामजद सहित एक हजार छात्रों के
खिलाफ तोड़फोड़ पुलिस पर पथराव व बलवा की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
उधर, पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिंह ने कालेज प्रधानाचार्य को निर्देश दिए
कि वह जब तक सड़क पर ब्रेकर न बने तब तक छात्रों को कालेज के पीछे के गेट
से जाने दें।
कोतवाली क्षेत्र के बिल्हौर कटरा हाईवे पर स्थित बीएन इंटर कालेज के छात्र रितिक कुमार ट्रक से कुचल कर गंभीर रूप से घायल हो गया था। देर शाम लखनऊ स्थित ट्रामा सेंटर में उसकी मौत हो गई।
इस घटना के बाद आसपास के लोगों और छात्रों द्वारा किए गए बवाल पर कोतवाल अशोक तिवारी ने नगर के शीबू पुत्र रज्जाक, शानू पुत्र मुन्ना, शाबान पुत्र मुरई, जीशान पुत्र चन्ना, आशीष पुत्र मुन्ना राठौर, अरसे आलम और लट्टा के अलावा कालेज के एक हजार अज्ञात छात्रों के खिलाफ हाईवे पर जाम, तोड़फोड़, सरकारी संपत्ति का नुकसान और पुलिस पर पथराव करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की।
घटना के बाद तनाव को देखते हुए एएसपी पूर्वी बीसी दुबे शाम तक फोर्स के साथ मौके पर डटे रहे। उधर, विद्यालय में छात्र के साथ हुई घटना के बाद विद्यालय प्रधानाचार्य ने सोमवार की शाम की पाली में होने वाली परीक्षा का स्थगित कर दिया। स्थगित परीक्षा की तिथि बाद में घोषित की जाएगी।
इसके अलावा छात्रों द्वारा किए जा रहे बवाल के दौरान भागते समय कोतवाली अशोक तिवारी गिर पड़े। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनको भी स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार के लिए ले जाया गया। वहीं भाजपा नेता अभय शंकर शुक्ला व कालेज के टीचरों का प्रतिनिधिमंडल एसपी व एडीएम लक्ष्मी शंकर सिंह से मिला और कालेज के आसपास अतिक्रमण हटवाने की मांग की।
बताया कि यह मांग काफी समय से की जा रही थी, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द इसकी व्यवस्था कराएंगे।