फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   A teenager died after getting hit by a Pokeland mining machine

Hardoi News: खनन कर रहे पोकलैंड की चपेट मेें आकर किशोर की मौत

Thu, 26 Dec 2024 03:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Thu, 26 Dec 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
A teenager died after getting hit by a Pokeland mining machine
फोटो-41-सूरज। स्रोत परिजन
विज्ञापन

फोटो-44-परिजनों को समझाते सवायजपुर कोतवाल ब्रजेश राय। संवाद
- चौधरियापुर गांव में हुई घटना, पुलिस के समझाने पर माने परिजन
संवाद न्यूज एजेंसी

हरपालपुर। बरसीम लेने साइकिल से जा रहा किशोर सेढ़ा नाले में हो रहे मिट्टी के खनन को देखने लगा। इसी दौरान पोकलैंड मशीन की चपेट में आकर कुचल गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। नाराज परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। प्रभारी निरीक्षक के समझाने पर परिजन शांत हुए। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
हरपालपुर और सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेस-वे निर्माणाधीन हहै। निर्माण कार्य में लगी कंपनी से जुड़े कुछ लोग सेढ़ा नाला में मिट्टी की खोदाई बुधवार शाम पोकलैंड मशीन से कर रहे थे। इसी दौरान मिरगावां निवासी रामफेरे का पुत्र सूरज (15) साइकिल से बरसीम लेने के लिए जाते समय वहीं रुक गया। पोकलैंड मशीन से हो रही खोदाई देखने लगा।
विज्ञापन

इसी बीच पोकलैंड मशीन ने उसे रौंद दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक अपने माता पिता का इकलौता पुत्र था। घटना की जानकारी पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। परिजनों ने शव नहीं उठने दिया और मुआवजे की मांग करने लगे। मौके पर पहुंचे सवायजपुर कोतवाल ब्रजेश राय और हरपालपुर कोतवाल राजदेव मिश्रा ने परिजनों को समझाया। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed