फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   A short circuit in the inverter caused a fire in a saree shop and a godown

Hardoi News: इनवर्टर में शॉर्ट सर्किट से साड़ी की दुकान और गोदाम में लगी आग

Wed, 11 Jun 2025 10:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
A short circuit in the inverter caused a fire in a saree shop and a godown
हरदोई। शहर के सिनेमा रोड पर स्थित साड़ी की एक दुकान और गोदाम में आग लग गई। मंगलवार को आधीरात के बाद हुई घटना में आग बुझाने के लिए तीन घंटे तक अग्निशमन विभाग के कर्मचारी जूझते रहे। प्राथमिक जांच में इनवर्टर में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है।
विज्ञापन



शहर के कन्हईपुरवा निवासी मोहम्मद इलियास अंसारी की दुकान सिनेमा रोड पर किरमानी मार्केट में है। टीनशेड में बनी दुकान के पीछे ही गोदाम भी है। न्यू बांबे साड़ी सेल के नाम से संचालित दुकान को मोहम्मद इलियास मंगलवार की रात आठ बजे बंद कर गए थे। इनवर्टर को छोड़कर बाकी सभी बिजली के उपकरण भी बंद थे। रात में लगभग पौने दो बजे बाइक से गश्त कर रहे यूपी 112 के दो सिपाहियों ने दुकान के पास से धुआं उठता देखा। इस पर वह नाले के पास बने मकानों में रहने वालों को जगाने गए। इन लोगों ने छत पर जाकर देखा तो दुकान में आग लगने का पता चला। इसके बाद दुकानदार को घटना की जानकारी देने के साथ ही अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई।
विज्ञापन

रात में ढाई बजे से आग बुझाना शुरू की गई और बुधवार सुबह लगभग साढ़े पांच बजे आग बुझाई जा सकी। आग बुझाने में दमकल के छह वाहन और तकरीबन बीस कर्मचारी मशक्कत करते रहे। मोहम्मद इलियास अंसारी का दावा है कि लगभग 60 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। दुकान और गोदाम में लगी साड़ियां पूरी तरह जल गई हैं। घटना की जानकारी पर शहर के लेखपाल ने भी मौके पर पहुंचकर नुकसानका जायजा लिया। अग्निशमन अधिकारी द्वितीय सुशील कुमार ने बताया कि नुकसान का आंकलन वह नहीं कर सकते। आग बुझाने पर सबकुछ जला हुआ मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन






दुकान में रखे अभिलेख भी जले

शहर के लेखपाल संदीप शुक्ला ने बताया कि मौके का निरीक्षण किया था। दुकान मालिक ने बताया कि जीएसटी समेत सभी आवश्यक अभिलेख भी दुकान में रखे थे। आग में यह भी जल गए हैं। दुकान मालिक ने साठ लाख रुपये का नुकसान होने की जानकारी दी है। यही रिपोर्ट उच्चाधिकारियेां को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed