फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   A prisoner under trial for theft absconds from the custody of a jail official.

Hardoi News: चोरी का विचाराधीन बंदी जेलकर्मी की अभिरक्षा से फरार

Wed, 04 Sep 2024 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
A prisoner under trial for theft absconds from the custody of a jail official.
हरदोई। जिला कारागार से जेल सुरक्षा कर्मी के साथ पुताई के लिए गया विचाराधीन बंदी मंगलवार को चकमा देकर भाग गया। सुबह 11 बजे जब पुताई वाले स्थान पर देखा गया तो बंदी नहीं मिला। बंदी के फरार होने से जेल प्रशासन में खलबली मच गई।
विज्ञापन

जिला कारागार में चोरी के आरोप में बंद एक आरोपी को जेलकर्मी अपने साथ मंगलवार को पुताई के लिए ले गया था। सरकारी भवनों में ही हो रहे पुताई के लिए गए बंदी के भाग जाने से जेल प्रशासन में सनसनी फैल गई और मामले को दबाने का भी प्रयास किया गया। शाम तक बंदी की तलाश की गई लेकिन, वह नहीं मिला।
विज्ञापन


जेल प्रशासन की ओर से इस संबंध में कोई भी जानकारी देने में टाल मटोल किया जाता रहा। जेल कर्मी कारागार के पास ही बने सरकारी भवन में पुताई के लिए संतकबीर नगर के थाना धनघटा के चपरापूर्वी निवासी विचाराधीन बंदी जयहिंद पुत्र संतराम को ले गए थे जो, सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। जेल अधीक्षक ने मोबाइल ही रिसीव नहीं किया, जबकि जेलर ने बताया कि वह अवकाश पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर कोतवाल नारायण कुमार कुशवाहा ने बताया कि इस संबंध में शहर कोतवाली में जेल अधीक्षक सतीश चंद्र त्रिपाठी की ओर से तहरीर मिली है। आरक्षी भोलाराम और गौतम वर्मा और बंदी संतकबीर नगर के थाना धनघटा के चपरापूर्वी निवासी जयहिंद पुत्र संतराम के विरुद्ध जेल अधीक्षक ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

बताया गया कि फरार हुए बंदी जयहिंद को छह मई 2024 को लोनार थाना पुलिस ने चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। तब से वह बंद था।

सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया है की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed