{"_id":"94b291725637daea38c3d1d971909f39","slug":"a-narrow-escape-shaheed-express-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटनाग्रस्त होते बची शहीद एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटनाग्रस्त होते बची शहीद एक्सप्रेस
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Thu, 19 Nov 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
अमृतसर से बिहार के जयनगर जा रही ट्रेन संख्या 14674 शहीद एक्सप्रेस बुधवार को दुर्घटनाग्रस्त होते बची। कौढ़ा में चेकिंग के लिए रोकी गई ट्रेन का परीक्षण करने पर इंजन ड्राइवर को एसएलआर वैगन के चक्के का शॉकर टूटा मिला। ड्राइवर ने तत्काल अधिकारियों को सूचित किया। सूचना पर स्थानीय रेलवे स्टेशन से कौढ़ा पहुंचे। एसएलआरए डिब्बे को ट्रेन से अलग किया। करीब चार घंटे बाद ट्रेन रवाना हो सकी।
विज्ञापन
कौढ़ा रेलवे स्टेशन पर बुधवार को रेल टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। ट्रेनों को रोककर बेटिकट और स्लीपर में यात्रा करने वालों की जांच की जा रही थी। सुबह के 10:13 बजे कौढ़ा रेलवे स्टेशन को अमृतसर से जयनगर (बिहार) जा रही डाउन रूट की ट्रेन संख्या 14674 शहीद एक्सप्रेस को रोका गया।
विज्ञापन
इस बीच ड्राइवर ने इंजन से उतरकर निरीक्षण किया तो इंजन के पीछे लगा एसएलआर वैगन (एनआर 43705) के शॉकर से पिन निकलने के बाद चक्कों से अलग नजर आया। उन्होंने तत्काल वाकी टॉकी से कौढ़ा रेलवे स्टेशन को सूचना दी। स्टेशन अधीक्षक राम रतन इंजीनियरों के साथ कौढ़ा पहुंचे। काफी प्रयास के बावजूद शॉकर को जोड़ा नहीं जा सका तब एसएलआर वैगन को ट्रेन से अलग कर दिया। ट्रेन को दोपहर को 02.02 मिनट पर रवाना किया जा सका। करीब चार घंटे तक ट्रेन खड़ी रहने से यात्रियों में भी अफरा तफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन