फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   A middle-aged man, who was going to attend a Dewai program, fell ill and died at a medical college.

Hardoi News: देवाई कार्यक्रम में जा रहे अधेड़ की बिगड़ी तबीयत, मेडिकल कॉलेज में मौत

Sun, 15 Feb 2026 10:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
A middle-aged man, who was going to attend a Dewai program, fell ill and died at a medical college.
हरदोई। साले के पुत्र के देवाई कार्यक्रम में शामिल होने सीतापुर जा रहे अधेड़ की शहर के अटल चौक के पास अचानक तबीयत बिगड़ गई। उनको मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना रविवार दोपहर की है।
विज्ञापन

सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम ककेड़ी निवासी अशोक कुमार सिंह (55) खेती करते थे। उनकी ससुराल सीतापुर जनपद के महोली थाना क्षेत्र के गुराईपुर में है। देवाई में अशोक के साले महिपाल के पुत्र निखिल का कार्यक्रम रविवार शाम को था। पुत्र अंकित ने बताया कि पिता अशोक मां पूनम के साथ रविवार सुबह कार से गुराईपुर जा रहे थे। अशोक कार खुद चला रहे थे। इस दौरान नुमाइश चौराहे के पास अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। अशोक ने वहीं पास के मेडिकल स्टोर से एक गोली खरीद कर खा ली। इसके बाद उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई।
विज्ञापन

उन्होंने खुद अपने दोस्त को फोन करके मौके पर बुलाया। अशोक को वह ई-रिक्शा पर बैठाकर मेडिकल कॉलेज लाए। यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अशोक के परिवार में पत्नी, पुत्र अंकित, अभिषेक, पुत्री राधा और संध्या हैं। आपसी सहमति से परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव गांव लेकर चले गए। कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। परिजनों के शिकायती पत्र मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed