फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   A middle-aged man, troubled by stomach pain, committed suicide by hanging himself.

Hardoi News: पेट दर्द से परेशान अधेड़ ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

Sat, 31 Jan 2026 10:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
A middle-aged man, troubled by stomach pain, committed suicide by hanging himself.
फोटो-19- कृष्ण बिहारी। फाइल फोटो
हरपालपुर। सांडी थाना क्षेत्र के सैतियापुर में अधेड़ ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। दरवाजा तोड़कर पुलिस ने शव बाहर निकलवाया। शव देखकर परिजन बदहवास हो गए। घटना शुक्रवार आधी रात के बाद की है। पुत्र के मृताबिक, पिता पेट दर्द से परेशान रहते थे।
विज्ञापन

ग्राम सैतियापुर निवासी कृष्ण बिहारी उर्फ डोली (50) खेती करते थे। पुत्र धर्मवीर के मुताबिक, पिता कृष्ण बिहारी पेट दर्द से परेशान रहते थे। उनका प्राइवेट अस्पताल से इलाज कराया जा रहा था। शुक्रवार रात पिता कृष्ण बिहारी कमरे में सोने चले गए थे। आधी रात के बाद वह लघुशंका के लिए उठे। इस दौरान पिता के कमरे की लाइट जलती मिली। वह कमरे की ओर गए। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला।
विज्ञापन

उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो अंदर गमछे के फंदे से पिता कृष्ण बिहारी का शव लटका मिला। पुलिस को सूचना दी गई। फॉरेंसिक टीम ने मौके से नमूने जुटाए। परिवार में पत्नी पिंकी, दो पुत्र धर्मवीर और करनवीर और एक पुत्री कंचन है। प्रभारी निरीक्षक बसंत राम ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला खुदकुशी का लग रहा है। परिजनों के शिकायती पत्र और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed