Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   A man, under the influence of alcohol

Hardoi News: शराब के नशे में मोबाइल टावर पर 40 फीट ऊंचाई पर चढ़ गया युवक

Sat, 31 Oct 2026 10:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
A man, under the influence of alcohol
बघौली। थाना क्षेत्र के बन्नापुर गांव में शनिवार शाम एक युवक शराब के नशे में चालीस फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से तकरीबन आधा घंटे बाद युवक को नीचे उतार लिया। बन्नापुर निवासी राज कुमार (30) मजदूरी और खेती करता है। ग्रामीणों ने बताया कि राजकुमार शराब पीने का आदी है।
विज्ञापन

शराब के नशे में धुत होकर वह शनिवार शाम गांव में ही घूम रहा था। इसी दौरान वह गांव में ही स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया। ग्रामीणों की भीड़ मौके पर लग गई। सूचना पर थानाध्यक्ष प्रशांत द्विवेदी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से राज कुमार से बात करते रहे और उसे समझाबुझाकर नीचे उतार लिया। नीचे आने पर ही पता चला कि शराब के नशे में वह टावर पर चढ़ गया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि सख्त हिदायत देते हुए परिजनों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed