{"_id":"601465a48ebc3e089b54e79b","slug":"a-man-returning-from-the-fields-was-beaten-to-death-athroli-news-ali254960629","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेतों से लौट रहे युवक की पीटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेतों से लौट रहे युवक की पीटकर हत्या
विज्ञापन
हरीशचंद का फाइल फोटो
- फोटो : ATHROLI
बुधवार की रात करीब आठ बजे पालीमुकीमपुर थाना क्षेत्र के गांव बाढ़ौल में एक युवक को चार लोगों ने लाठियों से पीटकर अधमरा कर दिया। इलाज के दौरान बृहस्पतिवार को किसान की मौत हो गई। आरोप है कि अपने खेतों से छुट्टा पशुओं को दूसरों के खेतों में खदेड़ने का आरोप लगाकर हत्याआरोपियों ने लाठियों से बुरी तरह पीटा जिससे मौत हुई। मामले में एक नामजद आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया जिसे न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।
गांव बाढ़ौल निवासी सुनीता देवी ने बताया कि उसके पति हरिश्चंद्र उर्फ बबलू पुत्र फूल सिंह के अनुसार छुट्टा पशु उनके खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आए दिन नुकसान कर जाते हैं। बुधवार की रात करीब आठ बजे हरिश्चंद्र फसल की रखवाली कर घर लौट रहे थे। पशु पैंठ के पास पहुंचते ही वहां पर अलाव ताप रहे गांव के राजू ने हरिश्चंद्र को गालियां देनी शुुरू कर दीं। आरोप लगाया कि वह अपने खेत से मवेशियों को खदेड़कर उनके खेत में कर देता है।
गाली देने से मना करने पर राजू व तीन अन्य ने लाठियों से हमला कर दिया। शोर सुनकर सुनीता समेत अन्य लोग हरिश्चंद्र को बचाने के लिए दौड़ पड़े तो हमलावर भाग निकले। गंभीर हालत में हरिश्चंद्र को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां बृहस्पतिवार की देर रात घायल ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। आरोप है कि मारपीट के दौरान बीचबचाव करने पहुंचे गांव के महीपाल को भी आरोपी राजू ने घायल कर दिया। एसओ नरेश सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी राजू को जेल भेज दिया गया है।