{"_id":"68fe55e9b78b3df8410e690c","slug":"a-layer-of-clay-will-be-laid-to-keep-the-pond-of-shaheed-udyan-full-of-water-hardoi-news-c-213-1-hra1001-139363-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: शहीद उद्यान के तालाब को पानी से लबालब रखने के लिए बिछाई जाएगी चिकनी मिट्टी की परत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: शहीद उद्यान के तालाब को पानी से लबालब रखने के लिए बिछाई जाएगी चिकनी मिट्टी की परत
विज्ञापन
फोटो 15: शहीद उद्यान स्थित तालाब सतह की जोताई करता ट्रैक्टर। संवाद
हरदोई। शहीद उद्यान के तालाब में बरसात में भी पानी न रुकने की समस्या का समाधान कराया जाएगा। तालाब को पानी से लबालब रखने के लिए चिकनी मिट्टी की परत बिछाई जाएगी। साथ ही तालाब का सुंदरीकरण भी कराया जाएगा। तालाब के सुंदरीकरण पर करीब 80 लाख से अधिक रुपये खर्च किए जाएंगे। नगर निकाय ने तालाब पर काम शुरू करा दिया है।
नगर पालिका कार्यालय के पास स्थित शहीद उद्यान के तालाब में बरसात में भी पानी लबालब नहीं हो पाता है जिससे बरसात निकलते ही तालाब सूख जाता है। तालाब में पानी भरवाए जाने के लिए प्रतिदिन 100 किलोलीटर की क्षमता का ईटीपी भी लगवाया गया है। तालाब में पानी सोखने की वजह पानी न भरा जा पाना है।
नगर निकाय ने तालाब में पानी न रुकने की समस्या का समाधान निकाला है। तालाब के सुंदरीकरण के साथ ही तालाब में पानी लबालब रखने के लिए चिकनी मिट्टी की परत भी बिछाई जाएगी। तालाब पर काम कराने की जिम्मेदारी सीएंडडीएस जल निगम को दी गई है। बताया कि पार्क आने वाले लोगों के टहलने के लिए तालाब के चारों ओर ट्रैक भी बनवाया जाएगा। प्रकाश व्यवस्था के लिए अच्छी व फैंसी लाइटें लगवाई जाएंगी। तालाब में सीढि़यों को भी व्यवस्थित कराया जाएगा।
विज्ञापन
-- -
शहीद उद्यान स्थित तालाब का सुंदरीकरण कराया जाएगा। तालाब में पानी न रुकने की समस्या का भी समाधान तलाशा गया है। इसके लिए तालाब की ऊपरी परत को हटवाया जाएगा, उसके स्थान पर बाहर से चिकनी मिट्टी लाकर तालाब में मोटी परत बिछाई जाएगी। ताकि तालाब में पानी एक बार भरने के बाद अधिक दिनों तक रुका रहे। उद्यान आने वाले लोगों के टहलने के लिए पत्थर से पाथवे बनवाया जाएगा। प्रकाश आदि की सभी व्यवस्थाएं कराई जाएंगी। कार्यदायी संस्था ने काम शुरू कर दिया है। -रामेंद्र सिंह, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका